विदेश

ईरान ने ट्रंप को दी सीधी चेतावनी, रुबियो ने कहा- कोई बड़ी सफलता नहीं मिली

मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में कोई सफलता नहीं मिली है। उन्होंने ईरान की मांगों को अस्वीकार्य और हास्यास्पद बताया, जबकि अराघची ने चेतावनी दी।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2026, 7:58 AM IST
Marco Rubio India visit
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (फ़ोटो- X@jaishankar)

Trump-Iran Diplomacy: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के साथ जारी संघर्ष को खत्म करने की कूटनीतिक कोशिशें कारगर साबित नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि तेहरान का रवैया अस्वीकार्य और अनुचित है। रविवार को फ्लोरिडा में पत्रकारों से बात करते हुए रुबियो ने कहा कि कई देश वॉशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं, लेकिन अब तक हम किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं।

रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतरराष्ट्रीय विवादों को कूटनीति से सुलझाना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसी शर्तों पर बातचीत आगे नहीं बढ़ सकती जो व्यावहारिक ही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो हम कोशिश करेंगे। फिलहाल बातचीत ज्यादा फायदेमंद नहीं रही, क्योंकि ईरान की मांगें सिर्फ अस्वीकार्य ही नहीं, कुछ मामलों में अनुचित, हास्यास्पद और बिल्कुल अव्यावहारिक हैं।

ईरान के विदेश मंत्री की भी चेतावनी

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का यह बयान उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से मेल खाता है। अब्बास अराघची ने भी कहा कि अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद शांति वार्ता रुक गई है। अराघची ने कहा कि व्हाइट हाउस या तो युद्ध खत्म करने का ईरान का प्रस्ताव मान ले, या फिर भारी सैन्य जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहे, जिसमें ईरान तबाही बरसा देगा।

अराघची ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि अब फैसला वॉशिंगटन को करना है कि वह बातचीत से तनाव घटाना चाहता है या क्षेत्र में विनाशकारी युद्ध चाहता है। उन्होंने लिखा कि अमेरिकी मतदाताओं ने अपना फैसला कर लिया है। अब व्हाइट हाउस की बारी है।

डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि हमारा 2 दिन का प्रस्ताव कायम है। शर्तें पूरी कीजिए, जिनमें सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना शामिल है, तो नतीजे दिखेंगे। या फिर युद्ध चुनिए, और हमारे चौकस व जंग में तपे योद्धाओं को तबाही बरसाते देखिए।

Updated on:
9 Nov 2026, 7:58 AM IST
Published on: