विदेश

रूस ने यूक्रेन पर किया ड्रोन अटैक, ओडेसा के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को पहुंचाया नुकसान

Russia-Ukraine War: 17 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है और इस बार ड्रोन्स का इस्तेमाल किया।

1 minute read
Aug 02, 2023
Damaged port infrastructure in Odesa

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 17 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी सेना ने 24 फरवरी, 2022 यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया था। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। जान-माल का भी भारी नुकसान हो चुका है। हालांकि रूस की सेना को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेनी सेना लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से अभी भी डटी हुई है। जब से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए हैं। यह सिलसिला अभी भी खत्म नहीं हुआ है और आज रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला किया है।


ओडेसा के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाया निशाना

रूस की सेना ने आज जल्द सुबह यूक्रेन पर हमला किया। आज किए हमले में रुसी सेना ने ड्रोन्स का इस्तेमाल किया और यूक्रेन के ओडेसा शहर पर ड्रोन अटैक किया। इस ड्रोन अटैक में रुसी सेना ने ओडेसा के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया और उसे नुकसान भी पहुंचाया। इससे पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में आग लग गई। रीज़नल गवर्नर ओलेह काइपर (Oleh Kiper) ने इस बारे में टेलीग्राम (Telegram) पर जानकारी दी।


पहले भी ओडेसा पर किए जा चुके हैं हमले

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ओडेसा यूक्रेन का प्रमुख पोर्ट शहर है। अब तक रूस ओडेसा में कई बार मिसाइलों और ड्रोन्स से हमले कर चुका है और हर बार निशाना मुख्य रूप से शहर का पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ही रहता है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका, 2020 अमरीका राष्ट्रपति चुनाव रिज़ल्ट को पलटने की कोशिश का आपराधिक आरोप तय

Also Read
View All