ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स- IRGC के अनुसार, ये दोनों टैंकर अपने नेविगेशन और पोजिशनिंग सिस्टम को बंद करके और रेडियो चेतावनियों की अनदेखी करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य के अनधिकृत रास्तों से निकलने की कोशिश कर रहे थे। ईरान का दावा है कि ये जहाज अमेरिकी सैन्य बलों के समर्थन और उकसावे पर इस असुरक्षित और अनधिकृत क्षेत्र से गुजर रहे थे, इस कारण जहाजों को रोका गया।