विदेश

रूस के फाइटर जेट की कार्रवाई, यूक्रेन की सैन्य नांव को ब्लैक सी में किया तबाह

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 18 महीने पूरे होने वाले हैं। इस युद्ध के दौरान रूस ने यूक्रेन और यूक्रेन की सेना पर कई हमले किए हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। आज एक बार फिर रूस ने यूक्रेन की एक सैन्य प्रॉपर्टी को निशाना बनाया।
less than 1 minute read
Aug 22, 2023
russian_sukhoi_su-30cm.jpg
Russian Sukhoi SU-30CM

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 18 महीने पूरे होने वाले हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस की सेना से यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग की शुरुआत कर दी थी। तब से यह युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है और जान-माल का भी भारी नुकसान हो चुका है। हालांकि यूक्रेन की सेना लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है और इस वजह से रूस की सेना को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध में रूस की सेना ने अब तक यूक्रेन और यूक्रेन की सेना और उनकी प्रॉपर्टी पर कई हमले किए हैं और अभी भी यह सिलसिला जारी है। आज एक बार फिर रूस कली तरफ से ऐसा ही कुछ देखने को मिला।


ब्लैक सी में यूक्रेन की सैन्य नांव को रुस के फाइटर जेट ने किया तबाह

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जल्द सुबह उनके एक फाइटर जेट ने ब्लैक सी में यूक्रेन की एक सैन्य नांव को तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार इसके लिए रूस ने सुखोई एसयू-30सीएम (Sukhoi SU-30CM) फाइटर जेट का इस्तेमाल किया। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री के अनुसार यूक्रेन की सैन्य नांव हथियारों से लैस थी और उसे रूस की गैस फैसिलिटी इलाके के पास तबाह किया गया।


नहीं दी ज़्यादा जानकारी

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस हमले के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी। इस पूरे मामले पर यूक्रेन की तरफ से भी अभी तक किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- इज़रायल की बारूदी सुरंग में ब्लास्ट, एक शख्स हुआ घायल

Published on:
22 Aug 2023 11:18 am