विदेश

श्रीलंकाई सांसद ने लिया भारत का पक्ष, कहा – “इंडिया हमारा सच्चा दोस्त, टैरिफ के खिलाफ उनकी लड़ाई का हमें करना चाहिए सम्मान”

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए टैरिफ का कई देशों ने विरोध किया है। अब श्रीलंका के एक सांसद ने भी इस मामले पर भारत का समर्थन किया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2025, 4:15 PM IST
Harsha de Silva
हर्षा डी सिल्वा (फोटो - वीडियो स्क्रीनशॉट)

टैरिफ मामले पर भारत (India) और अमेरिका (United States Of America) के बीच चल रही अनबन किसी से भी छिपी नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर यह कहते हुए 50% टैरिफ लगाया कि भारत के रूस से तेल खरीदने की वजह से यूक्रेन में निर्दोष लोगों की मौत हो रही है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप के भारत पर टैरिफ लगाने की असली वजह है भारत का पाकिस्तान (Pakistan) से हुए सीज़फायर के लिए ट्रंप को क्रेडिट न देना, जिससे अमेरिकी राष्ट्रपति काफी नाराज़ हैं। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के F-16 फाइटर जेट्स को भी मार गिराया, जो 'मेड इन अमेरिका' हैं। हालांकि ट्रंप के टैरिफ के बावजूद भारत ने साफ कर दिया है कि वो झुकेगा नहीं। भारत को कई देशों से इस मामले पर समर्थन मिल रहा है और अब श्रीलंका (Sri Lanka) की संसद में भी एक श्रीलंकाई सांसद ने भारत को समर्थन दिया है।

"टैरिफ के खिलाफ उनकी लड़ाई का हमें करना चाहिए सम्मान"

ट्रंप के टैरिफ पर श्रीलंका की सरकार के कुछ लोगों ने भारत का मज़ाक उड़ाया, तो एक सांसद ने उन्हें करारा जवाब दिया। हर्षा डी सिल्वा (Harsha de Silva) ने श्रीलंकाई संसद में सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "ट्रंप के टैरिफ पर भारत के साहसिक रुख़ का मज़ाक मत बनाओं। उन पर हंसना सही नहीं है। भारत, हमारा सच्चा दोस्त है। हमारे सबसे मुश्किल समय में भारत हमारे साथ खड़ा रहा। हमें टैरिफ के खिलाफ उनकी लड़ाई का सम्मान करना चाहिए, इस पर हंसना नहीं चाहिए। भारत का साहस एशिया को प्रेरित करता है।"

श्रीलंका पर कितना टैरिफ लग सकता है?

सिल्वा ने संसद में यह भी कहा कि श्रीलंका पर भी टैरिफ लगेगा। सिल्वा के अनुसार श्रीलंका पर 15-20% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। सिल्वा ने देश की संसद में उन लोगों से इस मामले पर बोलने के लिए मना किया है जिन्हें इस मामले में कुछ नहीं पता।

Updated on:
11 Aug 2025, 4:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
ब्राजील चुनाव: लूला की जीत को कोर्ट में चुनौती देंगे फ्लावियो बोल्सोनारो, बोले- इतिहास में पहली बार बढ़ाया गया वोटिंग का समय

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

Israel Election 2026: इजरायल चुनाव से ठीक पहले ट्रंप का बड़ा बयान: नेतन्याहू को बताया ‘योद्धा प्रधानमंत्री’, वोट देने की अपील की

एक हादसा, एक आंदोलन और ताकतवर राष्ट्रपति को माननी पड़ी हार, छात्रों ने सर्बिया में बदल दी देश की सियासत

इजरायल चुनाव से पहले हंगामा, ईरान पर हमले को लेकर पीएम नेतन्याहू और सेना प्रमुख में टकराव की चर्चा