विदेश

ताइवान के अस्पताल में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Taiwan Hospital Fire: ताइवान के एक अस्पताल में आज आग लगने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Hospital in Taiwan catches fire
Hospital in Taiwan catches fire

ताइवान (Taiwan) में आज, गुरुवार, 3 अक्टूबर को एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। यह हादसा ताइवान के पिंगटुंग (Pingtung) काउंटी में आज सुबह अंताई तियान-शेंग मेमोरियल अस्पताल (Antai Tian-sheng Memorial Hospital) में हुआ, जब अस्पताल की एक बिल्डिंग में अचानक से आग लग गई। जानकारी के अनुसार अस्पताल में आग बिल्डिंग के मशीन रूम में एक एयर कंप्रेसर के जलने के कारण लगी और कुछ ही देर में फैल गई। इससे आसपास घना धुआं हो गया।

9 लोगों की मौत

ताइवान के पिंगटुंग काउंटी में अंताई तियान-शेंग मेमोरियल अस्पताल में आज आग लगने की वजह से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में से 8 को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाद में मौके पर 9वां मृतक पाया।

आग पर पाया गया काबू

लोकल फायर डिपार्टमेंट को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर अस्पताल में आग लगने की खबर मिली और कुछ ही देर में फायरब्रिगेड की गाड़ियाँ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन दोपहर 1 बजे के कुछ देर बाद तक आग पर काबू पा लिया गया।

यह भी पढ़ें- सैनिकों ने की पिक-अप ट्रक पर गोलीबारी, 6 माइग्रेंट्स की मौत

Updated on:
03 Oct 2024 04:04 pm
Published on:
03 Oct 2024 04:04 pm
Also Read
View All
मोहन भागवत के कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क में सुरक्षा अलर्ट, हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने मेयर जोहरान ममदानी से की अपील

नेपाल में फिर आ सकता है ‘जलप्रलय’! वैज्ञानिकों ने दी दूसरी बड़ी बाढ़ की चेतावनी, जानें क्यों गहराया खतरा

‘RSS पर लगाओ प्रतिबंध, मोहन भागवत का वीजा रद्द करो’, अमेरिका दौरे के बीच USCIRF चीफ आसिफ महमूद की मांग

Mojtaba Khamenei Health: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा: मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं, लेकिन बुरी तरह घायल! ईरान में क्यों छाया मौत का रहस्य?

Nepal Flash Flood: एक झटके में गायब हुई 5 मंजिला इमारत! नेपाल बाढ़ में कैलाश यात्रियों पर टूटा कहर, भागने का मौका भी नहीं मिला