विदेश

Strait of Hormuz Toll: हॉर्मुज पर ट्रंप की टोल नीति से बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें, दुनिया भर में चिंता

Global Oil Prices Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक नए और हैरान करने वाले फैसले से भारत समेत पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू सकते हैं।
2 min read
Jul 14, 2026
Strait of Hormuz Toll
Strait of Hormuz Toll: हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, कार्गो जहाजों से वसूला जा सकता है 20% टोल (फोटो सोर्स: ANI)

Strait of Hormuz Latest News: वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के सबसे महत्वपूर्ण लाइफलाइन माने जाने वाले 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के एक हालिया बयान ने पूरी दुनिया के राजनयिक और आर्थिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। ट्रंप ने इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों (Cargo Ships) पर 20 फीसदी तक का भारी-भरकम टैक्स या टोल लगाने की बात कही है। राष्ट्रपति का तर्क है कि अमेरिका इन समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर भारी खर्च करता है, जबकि इसका फायदा कई अमीर देश उठाते हैं। ऐसे में अमेरिका को इसके बदले 'मुआवजा' मिलना ही चाहिए।

हमने उन्हें स्टोन एज में पहुंचा दिया: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले का आदेश देने के बाद कहा कि हमने उन्हें काफी हद तक स्टोन एज (पाषाण युग) में पहुंचा दिया है। अमेरिकी मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि काफी हद तक उनकी ताकत खत्म हो गई है। अब उनके पास कुछ चीजें ही बची हैं, काफी कुछ खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि एक समय ईरानी सेना के पास 159 जहाज थे जो अब पानी के नीचे हैं।

'उनकी क्षमता काफी हद तक खत्म हो गई है'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके पास 200 हवाई जहाज थे। उनके सभी हवाई जहाज खत्म हो गए हैं। उनके रडार साइट्स तबाह किए जा चुके हैं। उनके एंटी एयरक्राफ्ट खत्म हो गए हैं। हथियार निर्माण की क्षमता भी बहुत हद तक खत्म हो गई है।

उन्होंने कहा कि वे चार महीने पहले की तुलना में अब एक बहुत ही अलग देश है। उन्होंने दावा किया कि चार महीनों में हमने उन्हें काफी हद तक पत्थर के जमाने में पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान मध्य एशिया में दादागिरि करता था, लेकिन वे मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते हैं।

पिकऐक्स माउंटेन परिसर पर हमला कर सकता है अमेरिका: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मध्य एशिया में मौजूद अमेरिकी सेना जल्द ही ईरान के सबसे सुरक्षित पिकऐक्स माउंटेन परिसर को निशाना बना सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान अगले दो से तीन सप्ताह तक जारी रह सकता है।

Updated on:
14 Jul 2026 08:09 am
Published on:
14 Jul 2026 06:43 am