13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर अब्बास अराघची का पलटवार, ईरान को होर्मुज स्ट्रेट का संरक्षक बताकर टोल टैक्स का किया समर्थन

Iran-US Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट का नया संरक्षक बताते हुए ईरान के खिलाफ फिर से नाकेबंदी की घोषणा की है। इसके साथ ही इस जलमार्ग से गुज़रने वाले जहाजों से 20% टोल टैक्स वसूलने की भी बात कही है। ट्रंप के इस फैसले पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पलटवार किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 14, 2026

Abbas Araghchi

अब्बास अराघची (File Photo)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में ईरानी के खिलाफ फिर से नाकेबंदी लागू करने का फैसला लिया है। साथ ही ट्रंप ने अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट का नया संरक्षक बताते हुए होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले सभी कार्गो जहाजों पर 20% की दर से टोल टैक्स वसूलने का भी फैसला लिया है। ट्रंप के इस फैसले पर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने पलटवार किया है।

टोल टैक्स का किया समर्थन

अराघची ने सोसाहल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "अमेरिकी राष्ट्रपति बिल्कुल सही कह रहे हैं। जो कोई भी होर्मुज़ स्ट्रेट से कमर्शियल जहाजों के सुरक्षित गुज़रने की सुविधा देता है, उसे इस सेवा के लिए मुआवज़ा मिलना चाहिए। 20% टोल टैक्स निश्चित रूप से बहुत ज़्यादा है। ईरान इस मामले में निष्पक्ष रहेगा।"

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलने की बात ईरान पहले ही कह चुका है, जिसका अमेरिका समेत कई देशों ने विरोध किया था। ईरान ने ईमान (Oman) के साथ मिलकर होर्मुज स्ट्रेट का प्रबंधन संभालने की बात कही थी, जिस पर ट्रंप ने ओमान पर बमबारी करने की भी धमकी दे डाली थी। हालांकि अब ट्रंप खुद होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाजों से अमेरिका द्वारा 20% टोल टैक्स वसूलने की बात कह रहे हैं, जिससे ईरान के पूर्व में होर्मुज स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलने की बात को समर्थन मिला है।

ट्रंप के बयान पर अराघची का पलटवार

ट्रंप द्वारा अमेरिका को होर्मुज स्ट्रेट का नया संरक्षक बताने वाले बयान पर अराघची ने पलटवार किया है। ईरानी विदेश मंत्री ने साफ कर दिया है कि ईरान हमेशा से इस जलमार्ग का संरक्षक रहा है और हमेशा रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट के उत्तर की ओर ईरान है और इसके उत्तरी तट पर पूरी तरह ईरान का कंट्रोल है। ईरान के पास होर्मुज स्ट्रेट के करीब कई रणनीतिक आइलैंड्स भी हैं जैसे होर्मुज आइलैंड, केश्म आइलैंड, लारक आइलैंड, अबू मूसा आइलैंड, ग्रेटर और लेसर टुनब आइलैंड। इन आइलैंड्स पर ईरान के सैन्य ठिकाने हैं, जो होर्मुज स्ट्रेट की निगरानी और कंट्रोल में मदद करते हैं। इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी नेवी भी तैनात हैं, जो इस जलमार्ग पर कंट्रोल में मदद करती है।