
आईवरी कोस्ट में बस एक्सीडेंट (Photo - @Franceatpresso2 on social media)
रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामलों में दुनियाभर में इजाफा देखने को मिल रहा है। काफी प्रयासों के बावजूद इन हादसों में कोई कमी नहीं हो रही है। आए दिन कहीं न कहीं इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं, जो चिंता का विषय हैं। हर साल कई लोग रोड एक्सीडेंट्स में अपनी जान गंवा देते हैं। इसी तरह का एक मामला अब आइवरी कोस्ट (Ivory Coast / Côte d'Ivoire) में सामने आया है। सोमवार को देश में एक भीषण बस एक्सीडेंट (Bus Accident) का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बस उत्तर में ओडिएन्ने (Odienné) शहर से राजधानी यामौसौक्रो (Yamoussoukro) की ओर जा रही थी। तभी वो पुल से पलटकर नदी में गिर गई, जिससे हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बस एक्सीडेंट के समय बस में कुल 69 यात्री सवार थे। इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई। पहले 14 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही थी, लेकिन बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया।
इस हादसे में 36 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है।
बस एक्सीडेंट के बाद 9 यात्री अभी भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
बस एक्सीडेंट की सही वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है हालांकि बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी और पुल पर बस ड्राइवर का कंट्रोल छूट गया, जिससे बस गार्ड रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इसके अलावा बस ड्राइवर की लापरवाही या ओवरस्पीडिंग की भी संभावना है, जिसकी जांच की जा रही है।
आइवरी कोस्ट में अक्सर ही रोड एक्सीडेंट्स के मामले देखने को मिलते हैं। खराब सड़कें, पुराने वाहन, ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और ट्रैफिक नियमों का पालन न करना इन हादसों की मुख्य वजहें हैं। संबंधित अधिकारियों के अनुसार हर साल देश में 1,000 से 1,500 लोग इन हादसों की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं।
Updated on:
14 Jul 2026 01:18 am
Published on:
14 Jul 2026 12:58 am
