
आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइल (File Photo)
इज़रायल (Israel) की रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स (Rafael Advanced Defense Systems) भारत (India) में आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइलों (Iron Dome Interceptor Missiles) का प्रोडक्शन शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए भारतीय रक्षा कंपनियों के साथ बातचीत चल रही है। अगर दोनों देशों की कंपनियों में यह समझौता होता है तो भारत आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइलों के प्रोडक्शन का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है।
फिलहाल आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइलों का प्रोडक्शन उत्तरी इज़रायल स्थित कारखाने में होता है। पिछले साल राफेल ने अमेरिका (United States of America) में भी इसी तरह की प्रोडक्शन यूनिट शुरू की थी।
भारत के डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इज़रायल के अपने मित्र देशों पर इस काम के लिए भरोसा कर रहा है और इज़रायल को भारत पर पूरा भरोसा है। अगर भारत में आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइलों का प्रोडक्शन शुरू हुआ, तो भारत को नई डिफेंस टेक्नोलॉजी मिलेगी। इससे देश के डिफेंस सेक्टर को और मज़बूती मिलेगी। इसके साथ ही यह भारत की 'मेक इन इंडिया' नीति के अनुरूप भी होगा। भारत लंबे समय से विदेशी डिफेंस कंपनियों को स्थानीय प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
भारत में आयरन डोम इंटरसेप्टर मिसाइलों का प्रोडक्शन शुरू होने से दोनों देशों के बीच संबंध और मज़बूत होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के इज़रायल दौरे के दौरान भी उन्होंने और इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कई अहम सेक्टर्स में पार्टनरशिप को बढ़ाने पर बात की थी, जिनमें डिफेंस सेक्टर भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डिफेंस सेक्टर में भारत और इज़रायल के बीच मज़बूत पार्टनरशिप है। भारत पहले से ही इज़रायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज़ के साथ मिलकर एडवांस बराक-8 एयर डिफेंस सिस्टम को एयरफोर्स, नेवी और आर्मी में शामिल कर चुका है। इसके साथ ही भारत ने स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम्स को भी विकसित किया है। दुनिया भर में चल रहे संघर्षों के कारण एयर डिफेंस सिस्टम्स की मांग काफी बढ़ गई है। ऐसे में भारत में प्रोडक्शन शुरू होने से राफेल को वैश्विक मांग पूरी करने के लिए एक्स्ट्रा प्रोडक्शन क्षमता मिल सकती है।
Updated on:
14 Jul 2026 03:02 am
Published on:
14 Jul 2026 02:54 am
