विदेश

यूक्रेन ने किया रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले ब्रिज पर हमला, दो लोगों की मौत

Ukraine Attacks Crimea Bridge: रूस के खिलाफ चल रहे युद्ध में यूक्रेन भी हमले शुरू कर चुका है। इसी के चलते यूक्रेन ने अब रूस के लिए अहम माने जाने वाले क्रीमिया ब्रिज पर हमला किया है।
1 minute read
Jul 17, 2023
crimea_bridge_attack.jpg
Attack on Crimea bridge

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 16 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी आर्मी को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग करने का आदेश दिया था और तभी से यह युद्ध अब तब जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। साथ ही कई शहरों में भीषण तबाही मच चुकी है। पर अभी भी यह युद्ध जारी है और यूक्रेनी आर्मी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट के चलते अभी भी युद्ध में डटी हुई है। इतना ही नहीं, यूक्रेन की आर्मी अपना काउंटरऑफेंस भी शुरू कर चुकी है। इसी के चलते अब यूक्रेन ने ऐसी जगह हमला किया जो रूस के लिए काफी अहम है।


क्रीमिया ब्रिज को बनायानिशाना

देर रात यूक्रेन ने क्रीमिया (Crimea) ब्रिज को निशाना बनाया। यह ब्रिज रूस के लिए काफी अहम है क्योंकि यह क्रीमिया को रूस के क्रास्नोडार (Krasnodar) शहर से जोड़ता है। इसी ब्रिज पर यूक्रेन की तरफ से देर रात हमला किया गया। क्रीमिया पहले यूक्रेन का ही हिस्सा था, पर 2014 में रूस ने क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया था।

दो लोगों की हुई मौत

जानकारी के अनुसार क्रीमिया ब्रिज पर यूक्रेन के हमले की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है। साथ ही एक बच्ची घायल भी हो गई है। कुछ अन्य लोगों को भी चोट आई हैं।


वॉटरबोर्न ड्रोन्स का किया गया इस्तेमाल

यूक्रेन की नेवी और SBU सिक्योरिटी सर्विस ने क्रीमिया ब्रिज पर हमला करने के लिए वॉटरबोर्न ड्रोन्स का इस्तेमाल किया।

Published on:
17 Jul 2023 02:33 pm