विदेश

Us Iran War Update: अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा खुलासा, कहा- पेंटागन चीफ ने दी थी हमले की सलाह

US Iran War Update: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पर फोड़ा जंग का ठीकरा। ईरान का बातचीत से इनकार… अमेरिका में बढ़े मतभेद और खाड़ी में तनाव।
2 min read
• •
Mar 24, 2026
Us Iran War Update
Us Iran War Update (Image: Gemini)

Us Iran War Update: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का सुझाव उनके रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दिया था। ट्रंप के इस बयान ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि अमेरिका के भीतर भी इस फैसले को लेकर बहस तेज हो गई है।

ट्रंप ने टेनेसी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मिडिल ईस्ट की स्थिति को लेकर उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने ईरान को लंबे समय से ''आतंक फैलाने वाला देश'' बताते हुए दावा किया कि वह परमाणु हथियार हासिल करने के करीब पहुंच चुका है। ट्रंप के मुताबिक, इसी बैठक में रक्षा मंत्री हेगसेथ ने सबसे पहले सैन्य कार्रवाई का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा, ''हम इस खतरे को बढ़ने दे सकते थे या फिर इसे खत्म करने के लिए कदम उठा सकते थे। पीट ने कहा कि हमें कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देना चाहिए।''

बातचीत के दावे पर विवाद

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच बहुत अच्छी बातचीत चल रही है। हालांकि, ईरान ने इन दावों को खारिज कर दिया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर क़ालिबाफ ने कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं हुई है और ऐसी खबरें बाजार को प्रभावित करने के लिए फैलाई जा रही हैं।

अमेरिका में उभरे मतभेद

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के भीतर भी इस मुद्दे पर मतभेद सामने आए हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत कई वरिष्ठ नेता इस सैन्य कार्रवाई के पक्ष में नहीं बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सहित कुछ प्रभावशाली लोगों ने इस संघर्ष को बढ़ावा देने की वकालत की थी।

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

हाल के दिनों में ईरान और इजरायल के बीच हमले जारी हैं। ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की है, जबकि इजरायल ने भी हमले जारी रखने के संकेत दिए हैं। खाड़ी क्षेत्र में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई है।

तेल बाजार पर असर

तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को लेकर भी स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। किसी भी बड़े कदम से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार और कीमतों पर पड़ना तय माना जा रहा है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच टकराव चरम पर है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि हालात कूटनीति की दिशा में बढ़ते हैं या टकराव और गहराता है।

Also Read
View All
होर्मुज में सुपरटैंकर पर ईरान का हमला: नेविगेशन सिस्टम बंद करने पर IRGC की मिसाइल स्ट्राइक, 2 दिन में तीसरा जहाज निशाना

Houthi Attacks: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमलों से बढ़ा तनाव, ट्रंप की हूतियों को सख्त चेतावनी; खाड़ी में मंडराया बड़ा संकट

‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना