23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान की एंट्री: इस्लामाबाद में जल्द हो सकती है हाई-लेवल मीटिंग

US Iran Talks Islamabad: क्या इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच ऐतिहासिक बातचीत होगी? ट्रंप के हमले रोकने के फैसले के बाद पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र की मध्यस्थता ने हलचल बढ़ा दी है। जानिए जेडी वेंस और ईरानी अधिकारियों की संभावित मीटिंग पर क्या है बड़ी रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 23, 2026

US Iran Talks Islamabad

US Iran Talks Islamabad

US Iran Talks Islamabad: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और पाकिस्तान संभावित मध्यस्थ के रूप में देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय वार्ता की संभावना बन रही है, जिससे क्षेत्रीय तनाव कम करने की कोशिशें तेज हो सकती हैं।

इस्लामाबाद बन सकता है बातचीत का मंच

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सप्ताह इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के बीच बैठक हो सकती है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस दिशा में बैकचैनल संपर्क जारी हैं और बैठक को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

मध्यस्थता में कई देशों की भूमिका

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के साथ-साथ तुर्की और मिस्र भी दोनों देशों को बातचीत की मेज पर लाने के प्रयास में लगे हैं। हाल के दिनों में इन देशों के विदेश मंत्रियों ने अमेरिकी अधिकारियों और ईरान के प्रतिनिधियों से अलग-अलग स्तर पर बातचीत की है, जिससे कूटनीतिक हल निकालने की कोशिश तेज हुई है।

ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर प्रस्तावित हमलों को कुछ समय के लिए रोकने की घोषणा की थी। उन्होंने बातचीत को सकारात्मक बताते हुए कहा कि समझौते की दिशा में प्रगति हो रही है। इस बयान के बाद संभावित वार्ता को लेकर अटकलें और तेज हो गई हैं।

बैकचैनल बातचीत तेज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) और ईरान के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी संपर्क बढ़ा है। इस बीच, इजरायली अधिकारियों ने भी संकेत दिए हैं कि इस्लामाबाद में बैठक आयोजित करने को लेकर प्रयास जारी हैं।

ईरान ने बातचीत से किया इनकार

हालांकि, इन सभी अटकलों के बीच ईरान ने अमेरिका के साथ किसी भी तरह की सीधी बातचीत से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले कई दिनों में अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं हुई है।

सुलह की दिशा में अहम कदम?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह बैठक होती है, तो यह मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को कम करने की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।