विशेषज्ञों ने बताया कि, यह खजाना एक मिट्टी के बर्तन में रखा मिला है, जिसका सिर्फ नीचे का हिस्सा सुरक्षित है। यह अब तक इस इलाके में मिले शुरुआती मध्यकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा संग्रह है।
यूरोप के चेक रिपब्लिक (Czech Republic) देश में टहलने निकली एक महिला को अचानक एक खजाना मिला, जिसमें 900 साल पुराने 2,150 से ज्यादा चांदी के सिक्के थे। विशेषज्ञों ने बताया कि, यह खजाना एक मिट्टी के बर्तन में रखा मिला है, जिसका सिर्फ नीचे का हिस्सा सुरक्षित है। यह अब तक इस इलाके में मिले शुरुआती मध्यकालीन सिक्कों (Mid Age Coins) का सबसे बड़ा संग्रह है, इसमें कम से कम तीन ग्यारहवीं और बारहवीं सदी के राजाओं के समय के सिक्के शामिल हैं।
विशेषज्ञों ने इसे पिछले दशक की सबसे बड़ी खोज बताया है। इन्हें अगले साल तक जनता में प्रदर्शित करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में यह सिक्के मिलना जितना अकल्पनीय है उतना ही बड़ी सवाल 900 सालों तक इनका छूपे रहना है। इसका जवाब चेक सिल्वर संग्रहालय और चेक गणराज्य के विज्ञान अकादमी के प्राग पुरातत्व संस्थान के विशेषज्ञों ने देते हुए कहा, यह सिक्के मूल रूप से सैनिकों के वेतन के लिए या फिर युद्ध में लूट के लिए उपयोग किए जाते होंगे।
वर्तमान में प्राग शहर भले ही एक खूबसूरत जगह है लेकिन हमेशा से ऐसा नहीं था क्योंकि प्राचीन समय में युद्ध बहुत आम थे। इसलिए यह संभव है कि इन सिक्कों को 12वीं सदी की शुरुआत में दबाया गया हो, जब देश में आंतरिक राजनीतिक में अस्थिरता थी।