विदेश

ये है दुनिया के सबसे खतरनाक शहर, भूल कर भी यहां जाने का न बनाए प्लान

दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में पाकिस्तान के इस्लामाबाद और वेनेज़ुएला के काराकास के अलावा यह शहर है शामिल।
3 min read
Sep 17, 2025
worlds most dangerous cities list
दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों की सूची (प्रतिकात्मक तस्वीर)

रोजमर्रा की जिंदगी से समय निकाल कर अक्सर लोग कहीं घुमने फिरने के प्लान बनाते है। यह ट्रिप न सिर्फ हमें हमारी हर दिन की आम जिंदगी से बाहर निकल कर थोड़ा सुकून महसूस करने का मौके देती है बल्कि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। साल में एक या दो बार आमतौर पर सभी लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बनाते है। इसके जरिए लोग नए शहरों और नए देशों को देखते है और वहां की संस्कृती के बारे में अधिक जान पाते है। इस तरह के अनुभव बहुत ही बेहतरीन साबित होते है। लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया में कुछ शहर ऐसे भी है जो पर्यटकों के लिए सुरक्षित नहीं माने जाते है। ऐसी जगहों पर पर्यटकों को नहीं जाने की हिदायत दी जाती है क्योंकि यहां जाना उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते है वो कौनसे शहर है जहां जाने का प्लान आपको नहीं बनाना चाहिए।

सीरिया का अलप्पो शहर

अलप्पो कभी सीरिया का सबसे बड़ा शहर था और अपने प्राचीन इतिहास, कला, संस्कृति, खेल और शिक्षा के लिए जाना जाता था। लेकिन 2011 में शुरू हुए सीरियाई गृहयुद्ध के दौरान, यह शहर युद्ध का मुख्य केंद्र बन गया था और इसके कई हिस्से सालों तक दुश्मनों ने घेरा था। इसके चलते यहां के लोग इस शहर को छोड़ कर दुसरी जगहों पर जाकर बस गए। देखते ही देखते यह शहर खाली होने लगा और इसीलिए इस शहर को दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में से एक माना जाता है।

पाकिस्तान का इस्लामाबाद शहर

पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद वैसे तो अपने उच्च जीवन स्तर और प्राचीन इतिहास वाले क्षेत्र में होने के लिए जाना जाता है। लेकिन पाकिस्तान में आतंकवाद काफी ज्यादा फैला हुआ है और इसी के चलते पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों का बहुत ज़्यादा खतरा रहता है। ऐसे में देश की राजधानी होने के चलते इस्लामाबाद यात्रियों के लिए काफी असुरक्षित हो जाता है। धार्मिक छुट्टियों और चुनावों के दौरान यहां किसी भी तरह की दुर्घटना का खतरा काफी अधिका हो जाता है।

उत्तर कोरिया का प्योंगयांग शहर

उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग भी यात्रियों के लिए एक असुरक्षित स्थान माना जाता है। हाल ही में राजनीतिक सुलह के लिए उठाए गए कदमों के बावजूद, देश को अभी भी बहुत जोखिम भरा माना जाता है। यहां विदेशियों को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। साथ ही यहां बहुत अधिक स्थानीय प्रथाएं और मान्यताएं है जिनका यहां के लोग काफी सख्ती से पालन करते है। यहां पर्यटक होने के बावजूद अगर आप इन प्रथाओं को अनजाने में भी ठेस पहुंचाते है तो आपको बहुत गंभीर सजा हो सकती है।

कोलंबिया का बोगोटा शहर

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा देश के केंद्र में स्थित है। यह शहर अपनी शानदार वास्तुकला, कला और, बेहतरीन कॉफी के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस शहर में सड़कों पर होने वाले अपराधों की संख्या बहुत अधिक है। यहां आए दिन पर्यटकों के साथ लूटपाट और चोरी की घटना हो जाती है, जिसके चलते यह शहर पर्यटकों के लिए असुरक्षित माना जात हैं।

वेनेज़ुएला का काराकास शहर

वेनेजुएला की राजधानी काराकास पिछले कुछ सालों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बन गई है। इसे लैटिन अमेरिका और कैरिबियन तट पर सबसे ज्यादा हत्या दर वाले शहरों में से एक भी कहा जाता है। सिर्फ इस शहर ही नहीं बल्कि इस देश के अधिकांश हिस्सों खासकर कोलंबियाई सीमा के पास के उन इलाकों में जहां ड्रग्स की तस्करी होती है, में गैर-जरूरी कामों के लिए यात्रा नहीं करने की सलाह दी गई है।

मिस्र का असवान शहर

मिस्र की राजधानी काहिरा, असवान शहर और देश के उत्तर में स्थित मशहूर मिस्र के पिरामिड ऐसी जगह है जहां कई लोग जाना चाहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि यहां के कई इलाके पर्यटकों के लिए तेजी से असुरक्षित होते जा रहे है। यहां से अक्सर राजनीतिक तनाव और विदेशी पुरुषों और महिलाओं पर हमलों की खबरें सामने आती रहती है।

मेक्सिको की मेक्सिको सिटी

मेक्सिको सिटी, एज़्टेक और माया सभ्यता के खंडहरों और लगभग नौ मिलियन लोगों का घर है। अतीत में इसकी एक खतरनाक जगह के रूप में प्रतिष्ठा रही है। इसी के साथ हाल ही में यहां भूकंपीय गतिविधि काफी बढ़ गई है। इस क्षेत्र में भूकंप एक वास्तविक खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में यहां यात्रा करने से पहले आपको विचार करना चाहिए।

सऊदी अरब का रियाद शहर

सऊदी अरब की राजधानी रियाद काफी खुबसुरत शहर है और अक्सर लोग इसकी सुंदरता को वास्तविकता में देखने के लिए यहां जाना चाहते है। लेकिन यहां यमन ने कई बार मिसाइली हमले किए है और सिर्फ रियाद ही नहीं बल्कि पुरा सऊदी अरब पर ही आतंकवादी हमलों का खतरा बना रहता है। आतंकवादियों के संभावित लक्ष्यों में पर्यटक, धार्मिक स्थल और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहें शामिल होती है। ऐसे में यहां यात्रा करना सुरक्षित नहीं है।

Updated on:
17 Sept 2025 05:26 pm
Published on:
17 Sept 2025 05:26 pm