4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी पर PM मोदी ने दी बधाई, मेलोनी बोलीं- भारत-इटली संबंध पहले से ज्यादा मजबूत

Italy-India Relations: पीएम मोदी की बधाई पर इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने धन्यवाद दिया है। उन्होंने भारत-इटली रिश्तों को पहले से मजबूत बताया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Sep 04, 2026

Italy India relations

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और भारत के पीएम नरेंद्र मोदी (सोर्स: आईएएनएस)

India-Italy Strategic Partnership:इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने एक बार फिर भारत के साथ मजबूत रिश्तों का भरोसा जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बधाई का जवाब देते हुए दोनों देशों की दोस्ती को लेकर बड़ा बयान दिया। मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के संबंध आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। दोनों देश आने वाले समय में साथ मिलकर कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे।

मेलोनी की सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड

बता दें जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने इटली के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड बनाया है। उनकी सरकार देश के युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है। मेलोनी ने 22 अक्टूबर 2022 को इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला था। शुक्रवार को उनकी सरकार ने 1,413 दिन पूरे कर लिए।

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। PM मोदी ने कहा कि यह रिकॉर्ड इटली के लोगों के मेलोनी पर भरोसे को दिखाता है। उन्होंने आने वाले वर्षों में मेलोनी की सफलता की भी कामना की।

मोदी की बधाई पर मेलोनी ने जताया आभार

PM मोदी की बधाई पर मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जवाब दिया। उन्होंने PM मोदी को धन्यवाद कहा। मेलोनी ने दोनों नेताओं की दोस्ती को भी खास बताया।

उन्होंने कहा कि भारत और इटली के बीच रिश्ते आज पहले से ज्यादा मजबूत हैं। दोनों देशों ने हाल के वर्षों में अपने संबंधों को नई दिशा दी है। मेलोनी ने आगे कहा कि स्पेशल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप दोनों देशों के महत्व को दिखाती है। इस साझेदारी का मकसद दोनों देशों की विशेषज्ञता को साथ लाना है। इससे कारोबार और विकास के नए मौके पैदा हो सकते हैं। दोनों देश आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

IMEC को लेकर भी साथ काम करेंगे दोनों देश

मेलोनी ने भारत और इटली के बीच भविष्य के सहयोग पर भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने-अपने महाद्वीपों के बीच संबंधों को और मजबूत करेंगे।

इसके साथ ही ‘भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडो’र यानी IMEC को विकसित करने पर भी दोनों देश मिलकर काम करेंगे। यह प्रोजेक्ट भारत, मध्य पूर्व और यूरोप के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में अहम माना जाता है।

बता दें इससे पहले जुलाई में मेलोनी ने PM मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। मई में PM मोदी ने इटली का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा भी किया था।

इस दौरान उन्होंने मेलोनी और इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रिश्तों को और मजबूत करने पर चर्चा की। साथ ही सालाना शीर्ष स्तर की बैठक और नियमित मंत्रिस्तरीय बातचीत जारी रखने पर सहमति बनी।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग