भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली को लेकर WWE के पूर्व चैंंपियन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मौजूदा सुपरस्टार की तुलना खली से की। जानिए इस दिग्गज ने क्या कहा?
WWE दिग्गज MVP ने इस बार भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली (The Great Khali) की बेइज्जती की है। हालांकि पहले भी MVP इस तरह का काम कर चुके हैं। दरअसल इस समय ओमोस के मैनेजर के रूप में MVP काम कर रहे हैं। MVP ने ओमोस और द ग्रेट खली की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया है। शायद ये बयान भारतीय फैंस को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा होगा।
MVP ने द ग्रेट खली का बनाया मजाक
WrestleMania 38 में कुछ दिन पहले ओमोस और बॉबी लैश्ले के बीच मुकाबला हुआ था। लैश्ले की इस मैच में जीत हुई थी। इसके बाद Raw के एपिसोड में MVP ने बॉबी लैश्ले को धोखा देकर ओमोस से हाथ मिला लिया था। ट्विटर पर MVP ने खली को लेकर बयान दिया। MVP ने कहा कि खली की ओमोस से तुलना नहीं हो सकती है। MVP ने कहा कि जो ऐसा करते हैं वो अच्छे नहीं है। MVP ने खली को बेकार और साधारण रेसलर बताया है।
ओमोस को WWE द्वारा दिया जाएगा जल्द पुश
ओमोस को WWE ने अच्छा पुश दिया है। एजे स्टाइल्स के साथत ओमोस ने शुरूआत में काम किया। ओमोस हील के रूप में अच्छे लग रहे हैं। ओमोस ने फिर एजे स्टाइल्स को धोखा दिया। WWE में पिछले दो-तीन साल में बॉबी लैश्ले को बहुत सफलता मिली। इसका श्रेय MVP को जाता है। अब MVP को शायद इस वजह से ओमोस के साथ रखा गया है। आने वाले समय में WWE द्वारा ओमोस को बड़ा पुश दिया जा सकता है। ऐसा होगा तो फिर WWE को इससे बहुत फायदा होगा।