इस्लामाबादः पाकिस्तान में सरकार बनाने जा रहे इमरान खान से आतंकी गदगद हैं। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर ने 11 मिनट का एक ऑडियो जारी किया है। ऑडियो में आतंकी कह रहा है कि इमरान खान की जीत से उसको काफी उम्मीदे हैं। ऑडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि अभी हाल ही में कश्मीर में हमारे दो मुजाहिद शहीद हुए और उनमें से एक ने ऐन शहादत के समय दीवार पर लिखा, 'जैश-ए-मुहम्मद' जिंदाबाद'। अजहर ने कहा ये है जिहाद की करामत, ये है शहादत की लज्जत कि जान निकलते वक्त भी होश सलामत और ये फिक्र कि जाते-जाते दूसरों को भी रास्ता दिखाया जाए।