scriptकाबुल: अज्ञात हमलावरों ने बनाया UN की गाड़ी को निशाना, ग्रेनेड हमले में एक विदेशी की मौत | UN vehicle attacked by Grenade in Kabul one dead | Patrika News
एशिया

काबुल: अज्ञात हमलावरों ने बनाया UN की गाड़ी को निशाना, ग्रेनेड हमले में एक विदेशी की मौत

रविवार देर रात हुई इस घटना में पांच लोग घायल
तीनों घायल और मारे गए विदेशी नागरिक की नागरिकता का नहीं है पता

नई दिल्लीNov 26, 2019 / 08:28 am

Shweta Singh

UN vehicle

काबुल। अफगानिस्तान से बम धमाकों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला राजधानी काबुल से सामने आया है, जहां संयुक्त राष्ट्र (UN) के वाहन पर ग्रेनेड हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई है। इसके साथ ही रविवार को हुई इस घटना में पांच लोग घायल भी हुए हैं।

अभी तक किसी समूह ने नहीं ली है हमले की जिम्मेदारी

हमले के बारे में जानकारी देते हुए अफगान अधिकारियों ने बताया कि हमला जहां किया गया था, उस सड़क पर हर रोज UN के वाहनों से सेंट्रल काबुल और राजधानी के बाहर स्थित संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालय के बीच कर्मचारी आते-जाते हैं। हमला रविवार की देर रात हुआ है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

‘करतारपुर कॉरिडोर के जरिए आर्टिकल 370 का बदला लेने के फिराक में पाकिस्तान, फैलाएगा हिंसा’

हैंड ग्रेनेड से किया गया हमला

देश के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने हमले की जानकारी देते हुए कहा, ‘UN वाहन पर शाम को करीब 6.20 बजे हैंड ग्रेनेड से हमला किया गया। इस दौरान घायल होने वाले पांच लोगों में से दो अफगानिस्तान के ही नागरिक हैं। जबकि अन्य तीनों घायलों और मारे गए विदेशी नागरिक की नागरिकता का पता लगाया जा रहा है।

Home / world / Asia / काबुल: अज्ञात हमलावरों ने बनाया UN की गाड़ी को निशाना, ग्रेनेड हमले में एक विदेशी की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो