3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष: पुराना पर्स बना सकता है आपको मालामाल, ना करें फेंकने की गलती!

Astro Tips For Money: माना जाता है कि फटे-पुराने जूतों, पर्स या बैग का इस्तेमाल आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपका पुराना पर्स फट गया है तो फेंकने के बजाय...

2 min read
Google source verification
jyotish shastra, purane purse ka kya kare, astrology tips to attract money, astrology tips for luck, fata hua purse, astrological remedies for financial problems, धन लाभ के लिए क्या करें, पुराने पर्स का क्या करना चाहिए, आर्थिक समृद्धि के उपाय,

ज्योतिष: पुराना पर्स बना सकता है आपको मालामाल, ना करें फेंकने की गलती!

आमतौर पर काम में ना आने वाली या फटी-पुरानी चीजों को हम फेंक ही देते हैं। साथ ही ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी फटे-पुराने जूते-चप्पलों, बैग अथवा पर्स आदि का इस्तेमाल करने से जीवन में दरिद्रता का वास होता है। लेकिन जिस पर्स को हम खरीदते समय और इसके रखरखाव में बड़ी सावधानी बरतते हैं, उसे फट जाने के बाद ऐसे फेंकना भी सही नहीं माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि आपका पुराना फटा हुआ पर्स का इस्तेमाल यदि सही तरीके से किया जाए तो यह भी आपकी किस्मत चमका सकता है। तो आइए जानते हैं किन उपायों द्वारा आपका पुराना फटा हुआ पर्स बना सकता है आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर...

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपको अपना पुराना पर्स बेहद पसंद है और आप उसे लकी मानते हैं, लेकिन फट जाने के कारण अब आप इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते तो इस पर्स को फेंके नहीं, बल्कि नए पर्स के इस्तेमाल से पहले अपने पुराने पर्स में एक दिन के लिए चावल भरकर रख दें और फिर अगले दिन इन सभी चावलों को अपने नए पर्स में डाल लें। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके पुराने पर्स का सारा गुडलक और सकारात्मक ऊर्जा नए वर्ष में आ जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अपने पुराने फटे हुए पर्स को एक लाल रंग की कपड़े में लपेटकर धन रखने के स्थान या तिजोरी में रख दें। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि पुराना पर्स पूर्ण रूप से खाली ना हो। आप इसमें थोड़े से पैसे या चावल के दाने भरकर रखें। माना जाता है कि इस उपाय से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

पुराना बटुआ या पर्स फट गया है तो उसे फेंकने के बजाय उसका सारा सामान नए पर्स में रख लें। फिर पुराने पर्स में एक रुपए का सिक्का रखकर इसे लाल रंग के किसी कपड़े में लपेटकर रख दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस उपाय से आपकी नए पर्स में भी कभी धन की कमी नहीं होगी।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: ज्योतिष उपाय: जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं ये फूल, वार अनुसार रखें इन्हें अपने साथ!

Story Loader