3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

36 घंटे में 12 नाबालिग लापता, 8 लड़कियां शामिल, मुंबई पुलिस ने बताई असली सच्चाई…खबरों से फैली थी दहशत

Mumbai Police: मुंबई में 36 घंटों के भीतर 12 नाबालिग बच्चों के लापता होने की वायरल खबरों को मुंबई पुलिस ने खारिज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और यह पूरी तरह भ्रामक अफवाह है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Imran Ansari

Feb 03, 2026

Mumbai Police issues clarification after reports of child trafficking spark panic

Mumbai Police: सोशल मीडिया पर मुंबई में 36 घंटों के भीतर 12 नाबालिग बच्चों के लापता होने की खबर तेजी फैल रही थी, जिसको लेकर अब मुंबई पुलिस ने सफाई देते हुए कहा कि मुंबई के भीतर कोई ऐसी घटना नहीं हुई है। इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए पुलिस ने कहा कि ऐसी खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं, केवल अफवाह फैलाने का काम किया जा रहा है।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर खबर फैल रही थी कि बीते कुछ घंटों में सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से फैल गया, जिसमें कहा गया कि मुंबई में केवल 36 घंटे के भीतर 12 नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं और इनमें आठ लड़कियां शामिल हैं। इन दावों ने शहरभर में डर और असमंजस की स्थिति पैदा कर दी, लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आने लगे। हालात ऐसे बन गए कि अफवाहों पर विराम लगाने के लिए मुंबई पुलिस को आधिकारिक तौर पर सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। पुलिस ने साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और लापता बच्चों से जुड़े आंकड़ों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मुंबई पुलिस के अनुसार, ये दावे पूरी तरह भ्रामक हैं और जनता में अनावश्यक भय फैलाने के उद्देश्य से प्रसारित किए गए हैं।

मामले में पुलिस का बयान

सोशल मीडिया पर फैली इस घटना को अफवाह बताते हुए मुंबई पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि "बच्चों के गायब होने की खबर अफवाह है, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा तोड़-मरोड़ कर भ्रम फैलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जो लोग जानबूझकर गलत और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर आम लोगों में डर का माहौल बना रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक, इस तरह की अफवाहें फैलाने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक शांति भंग करने और दहशत फैलाने के मामलों में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

फैलाया गया था अफवाह

सोशल मीडिया पर सक्रिय कई अकाउंट्स, जिनमें कुछ नामी मीडिया संस्थान और जानी-मानी हस्तियां भी शामिल थीं, ने यह दावा किया कि मुंबई में महज 36 घंटों के भीतर 12 नाबालिग बच्चे लापता हो गए हैं। इन दावों में कहा गया कि ये घटनाएं शहर के सात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आई हैं, जिससे लोगों के बीच भय का माहौल बन गया। पोस्ट्स में यह भी बताया गया कि संभावित मानव तस्करी की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और बाजारों, रेलवे व बस स्टेशनों, अस्पतालों और बाल देखभाल केंद्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Story Loader