
मुंबई से चलने वाली 2 ट्रेनों में बड़ा बदलाव (Photo: IRCTC)
यात्रियों की सुविधा और ट्रेन परिचालन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Mumbai LTT) से चलने वाली भागलपुर (12336 LTT-Bhagalpur Express) और गोड्डा एक्सप्रेस (22312 LTT-Godda Express) ट्रेनों की संरचना में बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार, ये दोनों ट्रेनें अप्रैल से संशोधित कोच संरचना के साथ संचालित की जाएंगी।
मध्य रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, इन ट्रेनों में अब दो एसी 2-टियर कोच, छह एसी 3-टियर कोच, सात शयनयान श्रेणी के कोच, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच, एक पैंट्री कार, एक जेनरेटर कार और एक द्वितीय श्रेणी सीटिंग सह लगेज और गार्ड ब्रेक वैन शामिल होगी।
इस बदलाव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक सीट उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, संशोधित संरचना ट्रेन संख्या 12336 एलटीटी-भागलपुर एक्सप्रेस (LTT Bhagalpur Exp) में 12 अप्रैल से प्रभावी होगी। जबकि ट्रेन संख्या 12335 भागलपुर-एलटीटी एक्सप्रेस में 7 अप्रैल से लागू होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 22312 एलटीटी-गोड्डा एक्सप्रेस (LTT Godda Exp) में 9 अप्रैल से और ट्रेन संख्या 22311 गोड्डा-एलटीटी एक्सप्रेस में 12 अप्रैल से प्रभावी होगी।
इस बदलाव से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक सीट उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इन ट्रेनों के विस्तृत समय, ठहराव और अन्य जानकारियों के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या NTES ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी योजना बनाएं, ताकि सफर के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।
Updated on:
03 Feb 2026 04:15 pm
Published on:
03 Feb 2026 04:14 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
