
नवरात्रि वास्तु टिप्स
मुख्य गेट पर लगाएं माता के चरण चिह्न
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य गेट पर माता के चरण चिह्न लगाना चाहिए, इससे संबंधित घर पर माता की कृपा बनी रहती है और सुख समृद्धि आती है।
गेट पर लगाएं ऊँ का निशान
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य गेट पर ऊँ का निशान बनाना चाहिए, इससे घर में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता।
करियर और सफलता के लिए करें यह उपाय
अपना व्यवसाय कर रहे जातकों को नवरात्रि में ऑफिस के गेट पर एक बर्तन में जल भरकर उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए, इसमें पीले और लाल रंग के फूल भी डाल सकते हैं। इससे करियर और व्यवसाय में कामयाबी मिलती है। कामकाज में कोई बाधा आ रही है तो माता की कृपा से वह भी दूर होगी।
किस दिशा में रखें अखंड ज्योति
नवरात्रि में जो अखंड ज्योति जलाई जाती है, उसकी दिशा दक्षिण पूर्व होनी चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में रहने वालों का स्वास्थ्य अच्छा होता है और जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होती है।
Updated on:
19 Oct 2023 07:58 pm
Published on:
19 Oct 2023 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
