धर्म/ज्योतिष

जन्म तिथि खोल देती है आपके राज, इन तारीखों पर जन्मे लड़कों को सुंदर लड़की ही रख पाती है सीधी राह पर

भारतीय ज्योतिष में अंक ज्योतिष का बड़ा महत्व है, इसके अनुसार आपकी जन्म तिथि आपके जीवन के सारे राज खोल देती है। क्योंकि अलग-अलग तारीखों पर जन्मे लड़के लड़कियों के प्रतिनिधि ग्रह होते हैं और उनका इनके जीवन पर प्रभाव होता है। आज हम जन्म तिथि के अनुसार ऐसे लोगों के बारे में बताएंगे, जिन्हें सुंदर स्त्रियों की तलाश रहती है।

2 min read
Aug 16, 2023
मूलांक 9 के लोगों का व्यक्तित्व ऐसा होता है।

क्या है मूलांक या जन्मांक
Numerology के अनुसार किसी महीने की किसी भी तारीख के अंकों का ईकाई में योग जातकों का जन्मांक या मूलांक कहलाता है। मान लीजिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 18 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+8=9 हुआ। अंक ज्योतिष के अनुसार इस अंक के प्रतिनिधि ग्रह मंगल (Mars) हैं। इसलिए मूलांक 9 के लड़के लड़कियों पर मंगल ग्रह की विशेषताओं का असर रहता है।


मंगल ग्रह, उग्र ग्रह माना जाता है और उत्साह-ऊर्जा का कारक है। इसके जातकों में साहस और पराक्रम कूट-कूट कर भरा होता है। इन तारीखों में जन्मे लोगों को अक्सर गुस्सा बहुत आता है। ये बहुत परिश्रमी होते हैं। मूलांक नौ वाले अन्य अंक 9 और 27 हैं।


मूलांक 9 वाले लोगों की विशेषताएं
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 के लोग प्रायः हरफनमौला होते है। मूलांक 9 के जातक चुलबुले स्वभाव और बलवान शरीर वाले होते है। ये हंसी-मजाक पसंद करते हैं और मित्रों में लोकप्रिय होते हैं। ये अपनी समस्याओं का खुद ही समाधान ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं। ये आप सैद्धान्तिक और अनुशासन प्रिय हैं।


मूलांक नौ वालों का प्रारम्भिक जीवन काल संघर्षपूर्ण होता है, लेकिन बाद में अजेय बन जाते हैं। ये जातक अपना विरोध सहन नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोग खेल कूद, सेना, पुलिस सेवा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन मान सम्मान न मिलने पर बौखला भी जाते हैं। इन मूलांक के लोग चैलेंज को हमेशा स्वीकार करते हैं और किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते। इनके जीवन में दुर्घटना बहुत आती है।

मूलांक नौ वालों का पारिवारिक जीवन
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 9 वाले लड़के-लड़कियां अपने सगे संबंधियों को लाभ पहुंचाने में पीछे नहीं रहते। लेकिन भाई-बहनों से मतभिन्नता के कारण कभी कभार मनमुटाव हो जता है। ये विपरीत जेंडर ( स्त्री या पुरुष ) के प्रति शीघ्र ही आकर्षित हो जाते है। लेकिन इनके स्वभाव और अहंकार के कारण मूलांक नौ वालों के प्रेम संबंध स्थायी नहीं होते।


मूलांक 9 वालों की सबसे बड़ी कमी ये है कि ये हमेशा सुंदर स्त्री की तलाश में रहते हैं, यदि सुंदर स्त्री न मिले तो विवाहेतर संबंध करने से भी नहीं झिझकते। सुंदर नारी इन पर काबू करके रख सकती है। मूलांक 9 के लोग ऐसा जीवन साथी चाहते है जो हमेशा इनके अनुसार चले। ये भोग विलास में ज्यादा रुचि दिखाते हैं।


इस कारण इनके दांपत्य जीवन में परेशानियां आती हैं। संतान सुख का भी इनमें अभाव देखा गया है। गृहस्थ जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण सम्बन्ध रहता है।

Updated on:
16 Aug 2023 08:14 pm
Published on:
16 Aug 2023 08:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर