8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोले की निकली बारात, वरमाला देखने उमडे़ भक्त

अलवर

image

Jyoti Sharma

Feb 16, 2026

अलवर. महा​शिवरात्रि का पर्व रविवार को श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के ​​शिवालयों में ​शिवजी का ब्यावला, ​पा​र्थिव ​शिवलिंग का पूजन व वरमाला महोत्सव सहित अन्य धार्मिक आयोजनों से शहर ​शिवमय हो गया। अलवर शहर के कंपनी बाग में अमरनाथ बर्फानी समिति की ओर से अमरनाथ बर्फानी की बर्फ से झांकी सजाई गई। शाम को 5100 दीपकों से आरती की गई। दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। इसके साथ ही ​शिव व पार्वती विवाह व वरमाला महोत्सव का आयोजन किया गया। इस पर झांकी के कलाकारों की ओर से ​​​​​शिव पार्वती विवाह की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।

जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचें। इस दौरान पूरा परिसर भोलेनाथ के जयकारों से गूंंज उठा। भोलेनाथ की बारात कंपनी बाग के बाहर से अंदर परिसर तक पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए। यहां पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था। रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की गई थी, हर तरफ श्रद्धा और आस्था का माहौल बना हुआ था।