
representative picture (patrika)
Weather Update अलवर जिले में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 17 फरवरी को बादल छाए रहने और 18 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है। यदि बारिश होती है तो सुबह और रात के समय सर्दी का असर फिर से तेज हो सकता है।
फिलहाल जिले में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। शहर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी दिन और रात के पारे में करीब 21 डिग्री का अंतर रहा। यह अंतर साफ संकेत दे रहा है कि दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है, जबकि सुबह-शाम अब भी हल्की ठंड बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादल और संभावित बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है। किसानों के लिए यह बदलाव फसलों के लिहाज से अहम साबित हो सकता है। वहीं आमजन को भी मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Published on:
16 Feb 2026 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
