धर्म/ज्योतिष

Shani Vakri: शनि चमकाएंगे इस राशि की किस्मत, जानें नौकरी, व्यापार और आर्थिक जीवन में क्या होगा असर

Shani Vakri : शनि 29 जून को कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं। इसका सभी राशि के लोगों पर गहरा असर पड़ेगा। कुछ राशियों को शनि वक्री का बड़ा लाभ होगा। इसमें आपकी राशि धनु है तो किस्मत चमक जाएगी। जानें नौकरी, व्यापार और आर्थिक जीवन में क्या होगा असर ( saturn retrograde) ....

2 min read
Jun 25, 2024
Shani Vakri: शनि चमकाएंगे इस राशि की किस्मत, जानें नौकरी, व्यापार और आर्थिक जीवन में क्या होगा असर

ढाई साल में राशि बदलते हैं शनि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफलदाता शनि सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह हैं। ये ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं, और राशि चक्र पूरा करने में 30 साल लगा देते हैं। इसी के कारण इनका शुभ या अशुभ प्रभाव प्रभाव लंबे समय तक पड़ता है। बीते 17 जनवरी 2023 को शनि देव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में लौटे थे। इसी राशि में रहते हुए शनि 29 जून 2024 की रात 11.40 बजे वक्री होने वाले हैं। शनि की वक्री अवस्था को बेहद ताकतवर माना जाता है, जिसका गहरा असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। आइये जानते हैं वो कौन सी राशि है जिसे सबसे अधिक लाभ होगा …

ये भी पढ़ें

Shani Vakri: 139 दिन इन 5 राशि के लोगों का बिगड़ेगा बजट, किस्मत रूठने से जेब होगी खाली

आइये जानते हैं शनि वक्री का धनु राशि पर क्या होगा असर
धनु राशि

शनि वक्री होने से धनु राशि के लोगों को बहुत अधिक शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। आपको कई क्षेत्रों से अच्छी खबरें मिलेंगी, विशेष रूप से काम और नौकरी के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। यदि आप अपनी नौकरी बदलने या नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं तो नए अवसर मिलेंगे। इस अवधि में आप अपने साहस और प्रयासों के दम पर सफलता पाएंगे। शनि की वक्री अवस्था के दौरान धनु राशि वालों को अच्छा लाभ होगा, जिसके दम पर आप आर्थिक रूप से सफल होंगे। इस दौरान आपको उच्च वेतन वाली नौकरी मिलने की संभावना है जो कि वित्तीय समस्याओं से आपको मुक्ति प्रदान करेगी। इस समय आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा।

कुंभ राशि में शनि वक्री का प्रभावशाली उपाय

  1. शनि वक्री की अवस्था में गरीबों को भोजन कराना सबसे अधिक लाभ दिलाता है।2. गरीब और जरूरतमंदों को कंबल और काले कपड़े दान करें।3. शनि वक्री दशा में जरूरतमंदों को जूते दान करें।4. गरीबों को काले चने की खिचड़ी और घी दान करें।5. सरसों का तेल दान करें और हर शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं।patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Also Read
View All

अगली खबर