
पेड़ों का वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधों को दक्षिण दिशा में लगाना शुभ नहीं होता है। इन पौधों को इन दिशाओं में लगाने से लाभ की जगह नुकसान पहुंचाता है।
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को घर के दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना घर वालों के लिए शुभ नहीं माना जाता। मान्यता है कि घर के दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और ऐसा करने वाले व्यक्ति को कंगाल कर देती हैं। मान्यता है कि तुलसी का पौधा हमेशा घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख समृद्धि आती है।
2. केले का पौधा भी दक्षिण दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने पर यह शुभ की जगह अशुभ फल देता है। मान्यता है केले का पौधा पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना उत्तम फल देने वाला होता है।
3. मनी प्लांट को घर के दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए, ऐसा करने पर घर में धन की कमी होती है। मनी प्लांट को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है।
4. रोजमेरी के प्लांट को भी घर के पूर्व दिशा में ही लगाना शुभ माना जाता है। इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा मे न लगाएं वर्ना घर में रहने वाले लोगों को शारीरिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।
5. वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को पूर्व या ईशान कोण में ही लगाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की कृपा बनी रहती है। जबकि दक्षिण दिशा में इन पौधों को लगाने से शनि देव नाराज होते हैं।
Updated on:
14 Aug 2023 03:11 pm
Published on:
14 Aug 2023 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allधर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
