30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगल आज बदलेंगे चाल, इस माह 6 ग्रहों का गोचर

transit of 6 planets वैदिक विद्या में नौ ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। जो सभी राशियों के जातकों को प्रभावित करते हैं। हर ग्रह कुछ समय बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इसे ही ग्रहों का राशि परिवर्तन कहा जाता है। ग्रहों के गोचर के लिहाज से अक्टूबर माह काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें 6 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत रविवार को बुध ग्रह के कन्या राशि में जाने से हुई।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Oct 03, 2023

astro.jpg

ग्रहों का गोचर

शुक्र ग्रह सोमवार को सिंह राशि में पहुंचे जबकि मंगल ग्रह मंगलवार को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के गोचर का सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। शारदीय नवरात्रि के दौरान सूर्य 18 अक्टूबर को, जबकि राहु और केतु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करेंगे।

ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों के जातकों पर प्रभाव


मेष: सुखद समय की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यों में आ रहीं रुकावटें खत्म हो जाएंगी।
वृषभ : समय अब आपके अनुकूल रहेगा।
मिथुन: स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यवहार रखें। सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है।
कर्क : आपके हुए काम पूरे होने लगेंगे।


सिंह: बिजनेस में इस दौरान आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
कन्या : शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है।
तुला : लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, संपत्ति खरीद सकते हैं। बिजनेस में निवेश कर सकते हैं।
वृश्चिक : बड़े लोगों से नए अनुबंध होंगे। व्यापार में प्रगति होगी।


धनु : पराक्रम में वृद्धि होगी।
मकर : इनकम ऑफ सोर्सेज बढ़ेंगे।
कुंभ : रिश्तों में मधुरता आएगी। नौकरी बदलने को सही समय है।
मीन : भूमि-भवन से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Shukra Gochar 2023: शुक्र सिंह राशि में दिखाएंगे कमाल, तीन राशि के लोगों की चमकाएंगे किस्मत, देंगे तरक्की और धन दौलत

व्यापारियों एवं नौकरीपेशा लोगों को होगा फायदा
ज्योतिषाचार्य डॉ.सतीश सोनी के अनुसार 6 ग्रहों के राशि परिवर्तन के चलते अक्टूबर माह काफी खास रहने वाला है। 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन बिजनेस कर रहे व्यापारियों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है, वहीं नौकरी कर रहे लोगों के स्थान परिवर्तनों की संभावना बनती दिख रही है। इसके साथ ही प्रत्येक राशि के जातक पर ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ ना कुछ असर जरूर डालेगा।

बुध का कन्या में गोचर
बुध 1 अक्टूबर रात 9:21 बजे कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं तथा 18 अक्टूबर को रात 1:02 बजे तुला में गोचर करेंगे।
शुक्र का सिंह राशि में गोचर
शुक्रदेव कर्क राशि से 2 अक्टूबर को रात 12.43 बजे सिंह राशि में प्रवेश कर गए।

मंगल का तुला राशि में गोचर
मंगल देव 3 अक्टूबर शाम 5:28 बजे कन्या राशि से तुला में प्रवेश करेंगे।


सूर्य देव का गोचर
18 अक्टूबर को दोपहर 3:56 बजे से सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे।


राहु 30 अक्टूबर को सुबह 8:22 बजे मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
केतु 30 अक्टूबर को 8:22 दिन से तुला राशि से निकलकर कन्या में प्रवेश करेंगे।