26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hindu Festival : साल 2022 के पहले पर्व पर बुधादित्य योग और शनि प्रदोष का संयोग

मकर राशि में सूर्य के प्रवेश को लेकर पंचांगों में समय का भेद, कई जानकारों के अनुसार इस बार ये पर्व 15 जनवरी को

3 min read
Google source verification
surya parivartan 2022

surya parivartan 2022

साल 2022 में सूर्य देव का पहले पर्व यानि मकर संक्रांति को लेकर पंचांगों में समय के भेद के चलते इस बार यह पर्व दो दिन मनाया जाएगा। दरअसल इस साल सूर्य 14 जनवरी की रात 08 बजकर 58 मिनट पर मकर राशि ( शनि के स्वामित्व वाली राशि ) में प्रवेश करेंगे।

ऐसे में ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि ऐसी स्थिति में यह पर्व उदया तिथि में मनाए जाने के चलते यह 15 जनवरी को मनाया जाएगा, यानि मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को रहेगा।

वहीं कुछ पंचांगों में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश दिन में 02 बजकर 40 मिनट पर बताया गया है, ऐसे में पंचांगों में समय के कारण शैव संप्रदाय से जुड़े कई लोग 14 जनवरी को नदियों में स्नान कर मकर संक्रांति का पर्व मनाएंगे, जबकि वैष्णव संप्रदाय के लोग शनिवार, 15 जनवरी को ही सूर्य की पूजा कर मकर संक्रांति का पर्व मनाएंगे।

इस दिन सबसे खास बात ये रहेगी कि इसी दिन सूर्य उत्तरायण होंगे साथ ही इस दिन बुध के भी रहने से बुधादित्य योग का भी निर्माण होगा इसके अलावा इस दिन शनि प्रदोष भी रहेगा।

ऐसे समझें पंचांगों में भेद
ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार कई पंचांग में शुक्रवार 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य के प्रवेश का समय अलग अलग बताया गया है। ऐसे में इस बार यानि 2022 में दो दिन संक्रांति मनाई जा सकती है।

यहां ये भी समझ लें कि इन सभी पंचांगों में सूर्य के मकर में प्रवेश के समय के हिसाब से भी मकर संक्रांति सूर्य उदया तिथि के हिसाब से शनिवार 15 जनवरी को रहेगी। ऐसे में इस दिन संक्रांति का पुण्य काल अधिक लाभदायक रहेगा।

वहीं शनिवार को विशेष पुण्यकाल दिन में 01 बजकर 15 मिनट तक रहेगा, ऐसे में इस दौरान स्नान दान और सूर्य आराधना करनी चाहिए। वहीं इसके बाद सूर्यास्त तक सामान्य पुण्य काल रहेगा।

Must Read- Year 2022 Festival List: नए साल 2022 के व्रत, तीज व त्यौहार? जानें दिन व शुभ समय

अपने ही पुत्र शनि की राशि में पहुंचेंगे सूर्यदेव
ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 की रात 08 बजकर 58 मिनट पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं इस राशि में बुध और शनि पहले से ही मौजूद हैं। इसके चलते जहां इस दिन बुधादित्य योग रहेगा। वहीं इस दिन शनि प्रदोष का संयोग भी निर्मित हो रहा है।

राशियों पर इसका असर
1. मेष : सेहत को लेकर सतर्क रहें।
2. वृषभ: काम बनेंगे।
3. मिथुन : परिवार में सुख वृद्धि होगी।
4. कर्क : धन लाभ होगा।
5. सिंह : वाद विवाद से दूर रहें।
6. कन्या : आय में वृद्धि संभव।
7. तुला : मान सम्मान बढ़ेगा।
8. वृश्चिक : भूमि भवन व वाहन से लाभ संभव।
9. धनु : तनाव से दूर रहें।
10. मकर : नौकरी व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
11. कुंभ : कार्यों में सफलता संभव।
12. मीन : यात्रा के साथ ही उन्नति के भी अवसर मिलेंगे।

ज्योतिष: मकर संक्रांति का प्रभाव
पंडित शुक्ला के अनुसार इसके प्रभाव से संक्रामक रोगों में वृद्धि की संभावना के बीच, व्यापारियों को हानि के साथ ही देश की राजनीति में मनमुटाव बढ़ेगा। इसके अलावा मौसम में परिवर्तन से किसानों व पशु पालकों को लाभ मिलने की संभावना है, अनाज सब्जी तेल सहित कई जरूरी चीजों के दामों में वृद्धि संभव है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग