नया साल 2023 क्या आपके लिए भी रहेगा खास? जानें किन राशि वालों को होगा धनलाभ

- इन 5 राशि के जातकों के लिए अति विशेष रहेगा आने वाला साल

3 min read
Dec 01, 2022

चंद दिनों बाद आने वाले नए साल 2023 को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। ऐसे में हर कोई 2023 के बारे में ये जानना चाहता है कि ये साल उनके लिए कैसा रहेगा। दरअसल बीते साल में जो इच्छाएं, उम्मीदें और सफलताएं नहीं प्राप्ति कर सके, उसकी उम्मीद हमेशा आने वाले नए साल में पूरा होने की रहती है। ऐसे में हर जातक आने वाले साल को लेकर आशांवित रहता है। इस संबंध में ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार ज्योतिष शास्त्र में भविष्यफल की गणनाओं को आधार बनाते हुए हर साल नए साल की भविष्यवाणी की जाती है। जिसमें हर व्यक्ति जानना चाहता है कि आने वाले साल नौकरी, व्यापार, धन लाभ, जमीन-जायदाद और सेहत से संबंधित कई मामलों में कैसा रहेगा। तो चलिए जानते हैं कि आने वाला साल 2023 किन राशि के जातकों के लिए विशेष रहेगा।

मेष राशिफल 2023 (Mesh Rashifal) :
आने वाला साल 2023 मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही शानदार रहेगा। माना जा रहा है कि साल 2023 में मेष राशि के जातकों की करीब सभी इच्छाएं पूरी होंगी। व्यापार करने वाले जातक नए-नए बिजनेस आइडिया में सफल होंगे और अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। इस पूरे साल इनको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिसमें आपके सभी काम पूरे हो सकेंगे। इस साल यानि 2023 में पिछले वर्ष 2022 के मुकाबले मेष राशि के जातक ज्यादा धन अर्जित कर सकेंगे।

इसके साथ ही मेष राशि के जातक समाज में अच्छा-खासा मान सम्मान हासिल करेंगे। राजनीति में सक्रिय लोगों के लिए यह साल सफल कहा जा सकता है। इसके अलावा इस राशि के प्रतियोगी छात्रों को साल 2023 में अच्छी सफलताएं हासिल होंगी।

सिंह राशिफल 2023 (Singh Rashifal) :
सूर्य और शनि दोनों ग्रहों की सिंह राशि के जातकों के लिए विशेष कृपा मिलेगी। साल के शुरूआत में सिंह राशि के स्वामी सूर्य पाचंवें भाव में विराजमान होंगे। जबकि शनि कुंडली के सातवें भाव में मौजूद रहेंगे। साल 2023 में सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई नौकरी के अच्छे मौके सिंह राशि के जातकों को मिलेंगे। व्यापार में सिंह राशि के जातकों को नई चुनौतियों का सामना करने को मिल सकता है साथ ही अचानक से धन प्राप्ति के योग भी हैं। इसके अलावा आपके परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।

तुला राशिफल 2023 (Tula Rashifal) :
आने वाला साल तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा बीतेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके तुला राशि के जातकों को हासिल होंगे। इस साल आप सभी तरह के ऐशोआराम और सुख सुविधाओं का आनंद लेने में कामयाब रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों के वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। आपको साल के मध्य में कहीं से अचानक धन लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस साल तुला राशि के जातकों को जमीन और अन्य निवेश योजनाओं में निवेश करने में सफलता मिलने की संभावना है।

धनु राशिफल 2023 (Dhanu Rashifal) :
साल 2023 धनु राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस साल के शुरूआती दिनों में धनु राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। इस वर्ष आपको कार्यक्षेत्र और कॅरियर में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। साल 2023 धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही भाग्यशाली साल साबित होता दिख रहा है। इस साल आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे सहारे आप चुनौतियों का सामना अच्छे से कर सकेंगे। यह साल धनु राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरूआत करना अच्छा रहने की संभावना है।

कुंभ राशिफल 2023 (Kumbh Rashifal) :
कुंभ राशि के जातकों के लिए व्यापार के नजरिए से 2023 का वर्ष बहुत अच्छा बीतेगा, कुंभ राशि के जो जातक बिजनेस में है, उनके लिए यह साल किसी नए बिजनेस में हाथ आजमाने का होगा। इस वर्ष कुंभ राशि के जातकों को खूब तरक्की और धन लाभ के मौके मिलेंगे। साल 2023 शानदार रहेगा। परिवार में सभी का साथ कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा, जिसके कारण कुंभ राशि के जातक वह सब कुछ कर सकेंगे, जिसकी चाहत उनको हमेशा रहती है।

Updated on:
02 Dec 2022 08:17 am
Published on:
01 Dec 2022 09:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर