scriptBreaking: अयोध्या में गिरी निर्माणाधीन मंदिर की छत, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल | 3 laborers injured as temple roof collapses in Ayodhya | Patrika News
अयोध्या

Breaking: अयोध्या में गिरी निर्माणाधीन मंदिर की छत, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

Ayodhya News: अयोध्या में निर्माणाधीन मंगल भवन मंदिर की छत गिरने से 3 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए श्रीराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

अयोध्याDec 24, 2023 / 07:45 pm

Aniket Gupta

ayodhya_temple_news_.jpg
Ayodhya News: अयोध्या में निर्माणाधीन मंगल भवन मंदिर की छत गिरने से तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अयोध्या के श्री राम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर मध्य प्रदेश के थे निवासी। निर्माणाधीन मंदिर में पर्यटन विभाग की ओर से निर्माण कार्य चलाया जा रहा था।
मामला थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र के रामकोट मोहल्ले में स्थित मंगल भवन मंदिर का बताया जा रहा है, जिसके ऊपरी तल का एक छत अचानक भरभरा कर गिर गया, और उसमें काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। कटरा चौकी प्रभारी संदीप कुमार के अनुसार घायल मजदूरों में दानवती, शिव कुमारी, और राजन नाम के मजदूर बताए जा रहे हैं, जो मध्य प्रदेश के निवासी हैं। सभी मजदूर ठेके पर आकर यहां काम कर रहे थे। मंदिर का कुछ हिस्सा बुरी तरह जर्जर हो चुका था, जिसके चलते इस तरह का हादसा हुआ। हादसे के बाद से अन्य मजदूरों को वहां से हटा दिया गया है।

Hindi News/ Ayodhya / Breaking: अयोध्या में गिरी निर्माणाधीन मंदिर की छत, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल

ट्रेंडिंग वीडियो