scriptराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे आडवाणी और अमित शाह, अचानक लिया गया फैसला | Advani and amit shah will not able to attend Ram Mandir Pran Pratistha | Patrika News
अयोध्या

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे आडवाणी और अमित शाह, अचानक लिया गया फैसला

Ram Mandir Ayodhya: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और गृह मंत्री अमित शाह आज प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे।

अयोध्याJan 22, 2024 / 09:43 am

Aniket Gupta

amit_shah_and_lk_advani.jpg
Ram Mandir Ayodhya: आज अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। देश के तमाम VIP और VVIP अयोध्या पहुँच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे। अधिक ठंड और अयोध्या में खराब मौसम की वजह से उनका अयोध्या दौरा रद्द किया गया है। बता दें, आडवाणी 96 साल के हैं। ऐसे में यह फैसला उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आडवाणी के अलावा बीजेपी सरकार में गृह मंत्री अमित शाह भी प्राण प्रतिष्ठा आयोजन में शामिल नहीं होंगे। शाह अपने पुरे परिवार के साथ बिरला मंदिर में मौजूद रहेंगे और वहीँ से करीब 3 घंटे तक प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की लाइव स्ट्रीमिंग देखेंगे। अलग अलग कार्यक्रम शेड्यूल के कारण बीजेपी के कई दिग्गज नेता अयोध्या नहीं जा पाएंगे। हालांकि, आडवाणी व अमित शाह के तरफ से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आए हैं।
एल के आडवाणी को मिला था न्योता’
VHP के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया था कि लालकृष्ण आडवाणी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्योता दिया था। इसको लेकर आयोजकों का कहना था कि उन्हें (आडवाणी) जरुरत पड़ने पर अयोध्या में ही सभी जरूरी मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
अयोध्या में आज कैसा है मौसम?
आज सुबह अयोध्या में तापमान 8°C दर्ज किया गया। अगले कुछ घंटों तक अयोध्या के दिन के तापमान और दृश्यता में थोड़ी कमी की उम्मीद है। इसके बाद फिर सुधार हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अयोध्या में आज कोल्ड डे की स्थिति है। आज न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Hindi News/ Ayodhya / राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं होंगे आडवाणी और अमित शाह, अचानक लिया गया फैसला

ट्रेंडिंग वीडियो