ग्राम्य विकास मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का नंबर वन राज्य बनेगा। प्रदेश में गठबंधन को ठगबन्धन बताते हुए कहा कि एक ढकोसला है।अखिलेश यादव और मायावती ने अपने अस्तित्व को बचाने के लिए प्रदेश में गठबंधन किया है। देश में भाजपा की सीटों को लेकर उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं देश की जनता का नारा है कि अबकी बार 400 के पार। उन्होंने कहा कि पूरा देश मोदी मय है। आजम खान के अमर्यादित भाषण के सवाल पर उन्होंने कहा कि रामपुर में भाजपा जीतेगी जिस तरह से उन्होंने कुकृत्य किया है पूरे देश की नारी का स्वाभिमान जाग उठा है। अगर नारी का स्वाभिमान जगा है तो सभी लोग भागेंगे।देश की सभी सीटों पर कमल का फूल खिलेगा।आज रुदौली के रौजागांव में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे। इस जनसभा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती को शामिल होना था लेकिन अस्वस्थ होने के कारण उमा भारती का कार्यक्रम निरस्त हुआ और उनकी जगह पर डॉ महेंद्र सिंह सभा करने पहुंचे थे।