scriptराष्ट्रहित के लिए महर्षि आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल होंगे सीएम योगी | CM Yogi will participate in the rituals organized in Maharishi Ashram | Patrika News
अयोध्या

राष्ट्रहित के लिए महर्षि आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल होंगे सीएम योगी

अयोध्या में परिक्रमा मार्ग स्थित महर्षि आश्रम में आयोजित श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ के अंतिम दिन सीएम योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

अयोध्याNov 30, 2021 / 09:07 pm

Satya Prakash

राष्ट्रहित के लिए महर्षि आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल होंगे सीएम योगी

राष्ट्रहित के लिए महर्षि आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल होंगे सीएम योगी

अयोध्या। राष्ट्र में शांति, समृद्धि एवं विकास के संकल्प के साथ महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुए श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ की पूर्णाहुति 1 दिसंबर को अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। अयोध्या में परिक्रमा मार्ग स्थित महर्षि आश्रम में महायज्ञ का समापन कार्यक्रम 101 पुरोहित मंत्रोच्चारण और विधि-विधान से पूजन व पूर्णाहुति के साथ किया जाएगा।
1008 देवताओं का हुआ आह्वान

इस महायज्ञ का आयोजन नोएडा में स्थित महर्षि वैदिक परिसर में 17 से 27 नवंबर तक आयोजित हुआ। जिसमे महायज्ञ की अध्यक्षता जगदगुरु शंकराचार्य श्री स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज ने की थी। जिसमे देश भर से आये आचार्य, विद्वान, प्रकांड पंडितों और पुरोहितगणों ने विधि-विधान से समस्त धार्मिक आयोजन किये गए। जहां मानव कल्याण के लिए देवताओं का आह्वान कर प्रतिदिन 1008 से ज्यादा आहुतियाँ डाली गयीं।
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में होगी यज्ञ की पूर्णाहुति

श्री विष्णु सर्व अद्भुत शांति महायज्ञ के आयोजक और महर्षि रामायण विद्यापीठ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अजय प्रकाश श्रीवास्तव के अनुसार यज्ञ की पूर्णाहुति भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में करने का प्रयोजन इसीलिए किया गया है कि अयोध्यावासी भी इस महायज्ञ का पुण्यलाभ प्राप्त कर सकें। वहीं दिनेश पाठक ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Home / Ayodhya / राष्ट्रहित के लिए महर्षि आश्रम में आयोजित अनुष्ठान में शामिल होंगे सीएम योगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो