सावन के पहले सोमवार पर नागेश्वर नाथ मंदिर में लगा शिव भक्तों का मेला

सावन के पहले सोमवार के मौके पर राम की नगरी अयोध्या शिवमय हो गयी और बड़ी संख्या में भक्त श्रधालुओं ने अयोध्या के प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर और क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। 

2 min read
Jul 25, 2016
SAWAN
अयोध्या। सावन के पहले सोमवार के मौके पर राम की नगरी अयोध्या शिवमय हो गयी और बड़ी संख्या में भक्त श्रधालुओं ने अयोध्या के प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर और क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर जलाभिषेक किया। आपको बता दें कि, अयोध्या से सटे अंबेडकरनगर, बहराइच, गोंडा, बस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, जनपदों से आने वाले कांवड़िए सोमवार की भोर से पुण्य सलिला सरयू में आस्था की डुबकी लगाने के साथ पवित्र नागेश्वरनाथ मंदिर और पड़ोसी जनपद स्थित बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सरयू जल लेकर रवाना हुए।

SAWAN

भगवान राम के पुत्र महाराज कुश ने स्थापित किया था प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर

सोमवार की सुबह से ही अयोध्या के पुण्य सलिला सरयू के घाट पर शिवभक्त जमा रहे और पवित्र सरयू नदी में स्नान के साथ नदी का पवित्र जल लेकर शिव भक्तों ने प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक किया। इस प्राचीन मंदिर को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पुत्र कुश महाराज ने स्थापित किया था। जिसके बाद इस मंदिर का जीर्णोद्धार राजा विक्रमादित्य द्वारा कराया गया था। तब से लेकर आज तक यह प्राचीन शिव मंदिर हजारों लोगों को लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। सावन के 30 दिनों तक यहां पर बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ शिव भक्त जलाभिषेक करने के साथ विभिन्न धार्मिक करते हैं। इसी कड़ी में सावन के पहले सोमवार पर इस प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही।

देखें वीडियो-

अयोध्या के अन्य मंदिरों पर भी रही श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के पहले सोमवार पर अयोध्या के प्रमुख नागेश्वर नाथ महादेव, क्षीरेश्वर नाथ महादेव, कोटेश्वर नाथ महादेव सहित अन्य छोटे बड़े मंदिरों में शिव आराधना की भीड़ रही। वहीं इन शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के बाद कांवरिए और शिव भक्त अयोध्या के प्रमुख सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, सहित अन्य मंदिरों में भी दर्शन करने के लिए पहुंचे शिव भक्तों में पूजन किया। इस मौके पर बोल बम के नारों से और शहर के अलग अलग से शिवभक्त अयोध्या में दर्शन और पूजन करने के लिए पहुंचे। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि, सावन मास में अयोध्या के इन शिव मंदिरों में पूजन अर्चन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इसी धार्मिक आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते हैं और इन मंदिरों में पूजा पाठ करते हैं।


SAWAN

सावन के पहले सोमवार पर कांवड़िए सोमवार की भोर पुण्य सलिला सरयू में आस्था की डुबकी लगाने के साथ पवित्र नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद पड़ोसी जनपद स्थित बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए सरयू जल लेकर रवाना हुए।
Published on:
25 Jul 2016 09:58 am
Also Read
View All

अगली खबर