scriptRam Mandir News: 1600 किमी साइकिल चलाकर रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों का दल पहुंचा अयोध्या | Ram devotees group reached Ayodhya for darshan Ramlala after 1600 km cycling | Patrika News
अयोध्या

Ram Mandir News: 1600 किमी साइकिल चलाकर रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों का दल पहुंचा अयोध्या

Ram Mandir News: 22 जनवरी को रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए अयोध्या में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, राम भक्तों का एक ग्रुप आज रामलला का दर्शन करने के लिए 1600 किमी की साइकिल चलाकर अयोध्या पहुंचा है।

अयोध्याJan 18, 2024 / 06:35 pm

Anand Shukla

ram_ayenge.jpg
Ram Mandir News: अयोध्या में चल रहे भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का आज तीसरा दिन है। 22 जनवरी को पूर्ण शास्त्रोक विधि से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान रामलला अपने नव निर्मित गर्भ गृह में विराजमान होंगे। इस दौरान होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की अगुवाई जहां देश के प्रधानमंत्री करेंगे। उम्मीद है कि 51 देशों के राजनयिकों सहित देश के भी अपने अपने क्षेत्र के विशिष्ट लोगों के साथ लगभग चार हजार से संतो के शामिल होंगे।
हालांकि, ट्रस्ट और शासन प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि लोग इस दिन अयोध्या न आकर अपने अपने घरों और क्षेत्रीय मंदिरों में उत्सव मनायें। लेकिन भगवान राम के प्रति लोगों का असीम प्रेम उनको अयोध्या आने के लिये विवश कर दे रहा है। रामभक्त लगातार अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में लगभग 1600 किमी साइकिल चलाकर रामभक्तों का एक दल महाराष्ट्र (पुणे) से अयोध्या पहुंचा।
बातचीत करने पर भक्तों ने कहा कि 500 सालों की प्रतीक्षा अब समाप्त हो रही है तो हम सबने यह संकल्प लिया था कि हम साइकिल से अयोध्या जायेंगे। हमारे साथ एक दर्जन से अधिक लोग हैं। यात्रा शुरु करते वक्त हम सब एक दूसरे को जानते तक नहीं थे। हमारी मुलाकात इसी साइकिल यात्रा के दौरान हुई। हम चाहते हैं कि जिस तरह से अपरिचित होते हुये भी आज हम एक हो गये हैं। उसी तरह देश के भी तमाम लोगों को इस अवसर पर एक हो जाना चाहिए।

Home / Ayodhya / Ram Mandir News: 1600 किमी साइकिल चलाकर रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों का दल पहुंचा अयोध्या

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो