scriptRam Mandir : मंदिर निर्माण के लिए फुलप्रूफ सिक्योरिटी से गुजरेंगे मजदूर, बना नया मार्ग | Ram mandir security new plan | Patrika News
अयोध्या

Ram Mandir : मंदिर निर्माण के लिए फुलप्रूफ सिक्योरिटी से गुजरेंगे मजदूर, बना नया मार्ग

राम जन्मभूमि परिसर की स्थाई सुरक्षा समिति की हुई बैठक, एडीजी सुरक्षा वीके सिंह ने परिसर का लिया जायजा

अयोध्याFeb 22, 2021 / 07:56 pm

Satya Prakash

मंदिर निर्माण के लिए फुलप्रूफ सिक्योरिटी से गुजरेंगे मजदूर, बना नया मार्ग

मंदिर निर्माण के लिए फुलप्रूफ सिक्योरिटी से गुजरेंगे मजदूर, बना नया मार्ग

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. राम जन्मभूमि परिसर (Ram Janmbhumi) की सुरक्षा (Security) को लेकर स्थाई सुरक्षा समिति की अहम बैठक में नया ग्राफ तैयार किया गया। बैठक के दौरान परिसर की सुरक्षा का प्रेजेंटेशन में निर्माण कार्य के बीच श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन व निर्माण में कार्य कर रहे मजदूरों को परिसर मेंं प्रवेेश संबंधित सुरक्षा के बिंदुओं को दिखाया गया।
राम जन्म भूमि परिसर की त्रीय मासिक स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य के बीच बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या व आगामी रामनवमी मेला को देखते हुए सुरक्षा नया खाका तैयार किया गया है। स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल होने अयोध्या पहुंचे एडीजी सुरक्षा वीके सिंह सुरक्षा के आला अधिकारियों के साथ राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जहां चल रहे नींव खुदाई के कार्य के साथ श्रद्धालुओं के दर्शन मार्ग D2 व निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के प्रवेश के लिए बनाए गए D10 प्रवेश मार्ग का भी निरीक्षण किया इसके बाद l&t के अधिकारियों के साथ वार्ता भी की। दरसल मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर निर्माण में लगे वर्करों को विशेष पास जारी किया है। इस दौरान परिसर में मजदूरों को भी सुरक्षा आधुनिक यंत्रों से जांच के बाद ही प्रवेश दी जा रही है। जिसके लिए एक्स रे मशीन भी लगाई गई है।
राम मंदिर निर्माण के बीच राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर रामघाट क्षेत्र स्थित मानस भवन में बैठक किया गया। बैठक के दौरान एडीजी सुरक्षा बी के सिंह मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल आईजी रेंज संजीव गुप्ता डीआईजी एसएसपी दीपक कुमार जिलाधिकारी अनुज झा सहित सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे एक बैठक के दौरान राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर प्रेजेंटेशन भी पेश किया गया जिसमें राम मंदिर निर्माण कार्य के बीच श्रद्धालुओं को अस्थाई मंदिर में विराजमान भगवान श्री रामलला दर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी गई।
बैठक की जानकारी देते हुए एडीजी सुरक्षा बीके सिंह ने बताया कि तीनों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए बनाई गई थी। जिसके लिए कुछ माह पूर्व सुरक्षा सम्बंधित बैठक की थी। जिसमें बहुत सारे निर्णय लिए गए थे उसी क्रम में आज राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को लेकर भी बैठक किया गया। वही कहा विकास की भी तमाम योजनाएं चल रही हैं ऐसे में अस्थाई मंदिर व परिसर में चल रहे स्थाई मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाए जिसके लिए जिला प्रशासन सुरक्षा अधिकारी व अन्य संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ चर्चा किया किया गया है। वही रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं को प्रसाद चढ़ाए जाने का निर्णय जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए जाने की बात कही। वहीं परिसर की सुरक्षा की जानकारी देते हुए कहा कि चुनौतियां हैं जिसको देखते हुए मानव संसाधन व तकनीकी सुविधाओं के समावेश के साथ फुल सिक्योरिटी बनाए जाने की व्यवस्था है भी और आगे भी की जाएगी।

Home / Ayodhya / Ram Mandir : मंदिर निर्माण के लिए फुलप्रूफ सिक्योरिटी से गुजरेंगे मजदूर, बना नया मार्ग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो