scriptजनवरी 2024 में खुलेगा राम मंदिर का द्वार, जाने कैसे मिलेगा मंदिर में प्रवेश | Ram temple gate will open in January 2024 | Patrika News
अयोध्या

जनवरी 2024 में खुलेगा राम मंदिर का द्वार, जाने कैसे मिलेगा मंदिर में प्रवेश

राम मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन कराए जाने की योजना पर भी ट्रस्ट ने शुरू किया मंथन, कहा… चार पंक्ति में होगा प्रवेश

अयोध्याAug 05, 2022 / 10:40 pm

Satya Prakash

जनवरी 2024 में खुलेगा राम मंदिर का द्वार, जाने कैसे मिलेगा मंदिर में प्रवेश

जनवरी 2024 में खुलेगा राम मंदिर का द्वार, जाने कैसे मिलेगा मंदिर में प्रवेश

अयोध्या. 500 वर्षों से भगवान श्री राम लला को जिस भव्य मंदिर में दर्शन के लिए करोड़ों भक्त इंतजार कर रहे हैं वह समय अवधि समाप्त होता जा रहा है श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर का निर्माण करा रहा है। तो वहीं अब श्रद्धालुओं को भगवान श्री राम लला का दर्शन मंदिर में कराए जाने के लिए मंथन शुरू हो गया है। ट्रस्ट की माने तो जनवरी 2024 में भगवान रामलला अपने गर्भगृह में विराजमान होंगे तो उस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या में होंगे।
जनवरी 2024 में मंदिर में होंगे रामलला

राम जन्मभूमि पर मंदिर में सुपर स्ट्रक्चर के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है। दिसम्बर 2023 तक मंदिर के गर्भगृह के निर्माण का कार्य पूरा किए जाने के बाद जनवरी 2024 में भगवान श्री रामलला को जन्मस्थान पर विराजमान कराये जाने के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। और देश ही नहीं विदेशों से भी लाखों राम भक्त अयोध्या में प्रभु राम के दर्शन के लिए मौजूद होंगे ऐसे में मंदिर परिसर की सुरक्षा के बीच हर एक भक्त को रामलला का दर्शन प्राप्त हो सके इसके लिए ट्रस्ट ने मंथन शुरू कर दिया है। ट्रस्ट की माने तो इस दिन 5 लाख से अधिक लोग को परिसर में पहुंचने की संभावना जताई है।
श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन की होगी विशेष व्यवस्था

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने मंदिर निर्माण में श्रद्धालुओं के दर्शन कराए जाने की योजना पर चर्चा हुई तो बताया कि अयोध्या में आम दिनों में 1 लाख से अधिक लोग प्रतिदिन दर्शन कर सकें। इसके साथ ही उत्सव के दौरान तीन से पांच लाख श्रद्धालु प्रतिदिन रामलला का दर्शन करने की संभावना है। जिसके लिए राम जन्मभूमि परिसर बनाए जा रहे यात्री सुविधा केंद्र में 25000 श्रद्धालु अपना सामान रख सके। साथ ही राम मंदिर दर्शन के लिए चार लाइनों में प्रवेश होगा। अब दर्शन के बाद दूसरे रास्ते से श्रद्धालु मंदिर के बाहर जाएंगे। ऐसी योजना रचना बनाई जा रही है। आने वाले समय इस तरह की व्यवस्था होगी की अयोध्या आने वाले हर एक भक्त रामलला का दर्शन प्राप्त कर सकेगा।

Home / Ayodhya / जनवरी 2024 में खुलेगा राम मंदिर का द्वार, जाने कैसे मिलेगा मंदिर में प्रवेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो