scriptअयोध्या से 3 शहरों के लिए सीधे होगी उड़ान, 6 जनवरी से शुरू होगी हवाई सेवा | There will be direct flights from Ayodhya to 3 cities | Patrika News
अयोध्या

अयोध्या से 3 शहरों के लिए सीधे होगी उड़ान, 6 जनवरी से शुरू होगी हवाई सेवा

6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11 बजकर 55 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगी। इंडिगो के ग्लोबल सेल्स हेड विनय मल्होत्रा के मुताबिक पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली, अहमदाबाद और मुंबई के लिए उड़ानें शुरू होने जा रही है।

अयोध्याDec 30, 2023 / 04:13 pm

Upendra Singh

ayodhya_airport.jpg
11 जनवरी से अहमदाबाद से अयोध्या और अयोध्या से अहमदाबाद के लिए ‌उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होंगी। इसके अलावा 15 जनवरी से मुंबई के लिए अयोध्या से सीधी उड़ान शुरू होगी। 6 जनवरी को पहली फ्लाइट सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरेगी। दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी। यह फ्लाइट 1 बजकर 45 मिनट पर अयोध्या रववाना होगी। 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेंगी
11 जनवरी 2024 से अहमदाबाद और अयोध्या के बीच सप्ताह में 3 दिन उड़ान भरेंगी। 11 जनवरी को फ्लाइट सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद से उड़ान भरेगी और 11 बजे अयोध्या पहुंचेगी। फिर रात साढ़े 11 बजे अयोध्या से उड़ान भरेगी। 1 बजकर 40 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। फ्लाइट से 1 घंटा 20 मिनट पर दिल्ली से अयोध्या की दूरी तय होगी।
मुंबई से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट 15 जनवरी से शुरू होगी
मुंबई से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट 15 जनवरी से शुरू होगी। अयोध्या से दोपहर सवा 3 बजे इंडिगो की फ्लाइट उड़ान भरेगी। शाम 5 बजकर 40 मिनट पर मुंबई पहुंचेगी। 2 घंटा 25 मिनट का सफर पूरा होगा। एयरलाइन के एमडी आलोक सिंह ने कहा कि एयर इंडिया एक्सप्रेस हवाई अड्डे के खुलने के तुरंत बाद आयोध्या से शुरू करने के लिए उत्साहित है। यह देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों से कनेक्टिविटी बढाने में मदद करेगी।

Hindi News/ Ayodhya / अयोध्या से 3 शहरों के लिए सीधे होगी उड़ान, 6 जनवरी से शुरू होगी हवाई सेवा

ट्रेंडिंग वीडियो