1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश रामू यादव गिरफ्तार

मुबाकरपुर में जनसेवा केन्द्र के संचालक से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 28 Feb 2020, 4:46 PM IST

azamgarh police news

मुबाकरपुर में जनसेवा केन्द्र के संचालक से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था

आजमगढ. जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने मोहब्बतपुर ईट-भठठे के पास मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, वही उसके दो साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि इनामी बदमाश ने ही मुबाकरपुर में जनसेवा केन्द्र के संचालक से लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था।
मुबारकर थाने की पुलिस टीम साफिया गल्र्स कालेज के पास वाहनों की चेंकिंग कर रही थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन लोगों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिये। बदमाशों के हमले में उप निरीक्षक कमल नयन दूबे बाल-बाल बच गये। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी मोहब्बतपुर इट भठ्ठे के समीप 25 हजार के इनामी बदमाश रामप्रवेश उर्फ रामू यादव को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके दो सुशील उर्फ गोलू पांडेय और गुलशन यादव फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक प्रो0 त्रिवेणी सिंह ने गिरफ्तार बदमाश ने मुबारकपुर में जसेवाकेन्द्र संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज में भी ये बदमाश मौजूद थे। फरार इनके साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश