1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Azamgarh Crime: अपराधियों के खिलाफ आजमगढ़ पुलिस एक्शन में, 17 पर लगा रासुका तो 188 पर गैंगेस्टर

Azamagrh News: जिले में लगातार बढ़ते अपराधी घटनाओं के बाद अब पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य काफी एक्शन में दिख रहे हैं 17 अपराधियों पर रासुका के साथ कार्यवाही करने के साथ ही 188 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई है। वही 581 अपराधियों की हिस्ट्री सीट भी खोली गई है जिससे आजमगढ़ के अपराधियों में हलचल मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification
तलवार, चाकू और डंडा लेकर जमकर मचाया उत्पात

तलवार, चाकू और डंडा लेकर जमकर मचाया उत्पात

आजमगढ़ जिले में लगातार बढ़ते अपराधी घटनाओं के बाद अब पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य काफी एक्शन में दिख रहे हैं 17 अपराधियों पर रासुका के साथ कार्यवाही करने के साथ ही 188 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई है।
वही 581 अपराधियों की हिस्ट्री सीट भी खोली गई है जिससे आजमगढ़ के अपराधियों में हलचल मचा हुआ है।

सांप्रदायिक सौहार्द्ध बिगड़ने वाले युवक पर भी लगा NSA

आजमगढ़ जिले के एसपी अनुराग आर्य ने श्रावण माह में जिले का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाले शाह आलम उर्फ शाहबाज पर रासुका के तहत कार्रवाई की है। पूरी घटना यह है कि 22 जुलाई को जब दुकान बंद कर घर जा रहे अमित सोनकर की लाठी से पिटाई हुई इसके बाद पूरी घटना को आरोपी ने सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने शाहबाज सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी के जमानत से छूटकर आने के बाद लोगों में भय व्याप्त है, जिस कारण लोग शिकायत करने में डरते हैं ऐसी शिकायत एसपी को की गई। इसके बाद थाना निजामाबाद की रिपोर्ट और एसपी के पत्र के आधार पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आरोपी शाह आलम के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की।

वहीं जिले में संगठित रूप से अपराध करने वाले सफीक जो गोवध की घटनाओं में अंजाम देता है इसके गैंग को भी एसपी रजिस्टर्ड किया साथ ही गैंग का कोड नंबर D- 888 रखा।

संगठित अपराध करने वाले 103 गिरोह रजिस्टर्ड
एसपी अनुराग आर्य ने जिले में संगठित अपराध करने वाले 103 गिरोहों को रजिस्टर्ड किया है। जिले में गैंग बनाकर संगठित रूप से अपराध करने वाले अपराधियों पर पुलिस विशेष सक्रियता दिखा रही है। 103 गैंग रजिस्टर्ड करने के साथ-साथ इसमें 16 17 अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। वहीं 581 अपराधियों की हिस्ट्रीशीत खोली गई है, जबकि 783 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Story Loader