5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेड़ से टकराकर पलटी कार, भाजपा नेता अजय शंकर दुबे सहित पांच घायल

जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय शंकर दुबे सहित पांच लोग गंभीररूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार शीशम के पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में बीजेपी के वरिष्ठ नेता सहित पांच लोग गंभीररूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से सभी हो हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

बताते हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय शंकर दुबे अपने साथियों के साथ शनिवार की देर रात जौनपुर से सुजानगंज जा रहे थे। अभी वे सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास ही पहंुचे थे कि चालक को झपकी आ गई जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते कार सड़क किनारे स्थित शीशम के पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरी खाई में पलट गई। कार पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। वाहन का शीशा तोड़कर किसी तरह घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय शंकर दुबे के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। वही बीडी दुबे, पुष्कर मिश्रा, चालक मनोज, गनर राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सिकरारा पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से हालत गंभीर देखते हुए सभी को प्रयागराज रेफर कराया गया है।

बता दें कि बीजेपी नेता अजय शंकर मिश्र वर्ष 2022 में मुंगरा बाहशाहपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शनिवार की रात वे अपने घर जा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ। प्रयागराज में उपचाराधीन अजय शंकर मिश्र की हालत गंभीर बनी हुई है।