4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हिंदू देवी देवताओं के नाम पर दुकान खोलने पर बीजेपी ने उठाया सवाल

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग

less than 1 minute read
Google source verification
azamgarh news

जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाते भाजपाई

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. दूसरे धर्म के लोगों के द्वारा हिंदू देवी देवताओं के नाम पर दुकान खोलने पर भाजपाइयों ने आपत्ति जताई है। भाजपाइयों का आरोप है कि दुकानदार हिंदू देवी देवताओं का नाम रखकर ग्राहकों को भ्रमित कर रहे है जो अपराध की श्रेणी में आता है। भाजपाइयों ने जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्र के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। आजमगढ़ में यह इस तरह का पहला विवाद है।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हरिबंश मिश्र ने कहा कि शहर में एक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा मातबरगंज, ब्रह्मस्थान पर मिठाई की दुकानें खोली गयी है। दुकान का नाम हिन्दू धर्म के देवी देवता के नाम पर रखकर हिन्दुओं को भ्रमित किया जा रहा है। इन दुकानों पर जो खाद्य पदार्थ मिलते है उसका कोई निश्चित मानक नहीं है।

उन्होने कहा कि वर्ग विशेष के लोगों द्वारा दुकान का नाम देवी देवताओं के नाम पर तो रखा जाता है लेकिन उनका सिम्बल न लगाकर देवी देवताओं का मजाक उड़ाते है। ये हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ है। उन्होने जिलाधिकारी से जिले में चल रही ऐसी दुकानों के खिलाफ कार्यवाहीं करने का मांग की। कार्रवाई न होने पर खुद सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।

BY Ran vijay singh