1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के अवैध कारोबार पर सख्त दिखे मंडलायुक्त बिहार सीमा पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश

मंडलायुक्त मनीष चौहान पहली ही बैठक में शराब के अवैध करोबार को लेकर सख्त दिखे। उन्होंने बिहार की सीमा पर चौकसी बरतने तथा शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए नियमित छापेमारी का निर्देश दिया।

2 min read
Google source verification
समीक्षा बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त मनीष चौहान

समीक्षा बैठक को संबोधित करते मंडलायुक्त मनीष चौहान

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आज़मगढ़. मंडलायुक्त मनीष चौहान ने मंगलवार को प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने के निर्देश दिये। साथ ही बिहार सीमा पर चौकसी बरतने को कहा। इस दौरान आयुक्त विकास कार्यों को लेकर भी गंभीर दिखे। निर्माण कार्यों में तेेजी लाने तथा समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी मंडलीय अधिकारी मुख्यालय पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें तथा अपने अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों की निरन्तर समीक्षा करते हुए कार्यों में प्रगति एवं पारदिर्शता लायें। 4 अगस्त को मुख्यमन्त्री की प्रस्तावित समीक्षा बैठक के संबंध में भी उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कतिपय कार्यक्रमों में मंडल के जनपदों की रैंकिंग काफी कम पाये जाने पर असन्तोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जो विभाग रैंकिंग में पीछे हैं, वे आगामी बैठक तक कम से कम टाप 20 में लाना सुनिश्चित करें। किसी भी अधिकारी को अवकाश पर जाने से पूर्व उनकी स्वीकृति प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि किसी अधिकारी को बिना अवकाश स्वीकृत कराये अवकाश पर होना पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु शासन को संस्तुति भेज दी जायेगी।

मंडलायुक्त ने कहा कि कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु सभी मंडलीय अधिकारी अपने विभागीय कार्यों की स्वयं समीक्षा करने के साथ ही जनपदीय अधिकारियों के माध्यम से भी उसकी नियमित रूप से समीक्षा करायें। सूचनाओं के त्वरित आदान प्रदान हेतु व्हाट्स एप ग्रुप बनायें अथवा अन्य संसाधनों का उपयोग करें। प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के दौरान इसमें और तेजी लाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने उप आबकारी आयुक्त को निर्देशित किया कि मंडल की सीमा बिहार से लगी हुई जिससे शराब तस्करी की संभावनायें बनी रहती हैं, इसलिए इस ओर लगातार चौकसी बरती जाय। किसी भी दशा में तस्करी नहीं होनी चाहिए। निरन्तर छोपमारी कर अवैध शराब पर प्रभावी रोक लगाई जाये तथा अवैध शराब के करोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय।

मंडलायुक्त ने कहा कि यदि प्रवर्तन कार्य में कोई दिक्कत हो तो तत्काल अवगत कराया जाय। इस अवसर पर अपर आयुक्त हंसराज, संयुक्त विकास आयुक्त ओपी आर्य, अधीक्षण अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग वीके सिंह गौर, मण्डलीय अर्थ एवं संख्याधिकारी डा. नीरज श्रीवास्तव, अपर निदेशक, पशु पालन, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य मंडलीय अधिकारी उपस्थित थे।

Story Loader