5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देव प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

ग्राम प्रधान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

2 min read
Google source verification
देव प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

देव प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

आजमगढ़. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में स्थापित देव प्रतिमा को खंडित करने का मामला उग्र बनता जा रहा है। इस मामले में ग्राम प्रधान की तहरीर पर मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भी तेहरा गांव की प्रधान निर्मला यादव का आरोप है कि बीते 11 नवंबर को ग्राम सभा के मीरपुर में मौजे में स्थापित देव प्रतिमा को अज्ञात अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया इस घटना को लेकर गांव में उपजे आक्रोश को संज्ञान में लेते हुए ग्राम प्रधान ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भोजन बनाते समय झुलसी युवती ने तोड़ा दम

आजमगढ़। झुलसे हालत में बीते सात नवंबर की शाम जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई 18 वर्षीय युवती ने बुधवार की सुबह ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


तरवां थाना क्षेत्र के मुसवां ग्राम निवासी रामाश्रय की 18 वर्षीय पुत्री रागिनी बीते 7 नवंबर की शाम चूल्हे पर भोजन बनाते समय कपड़ों में आग पकड़ लेने से झुलस गई थी। गंभीर रूप से झुलसी रागिनी को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन युवती ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतका कक्षा 10 की छात्रा तथा तीन बहन और एक भाई में दूसरे नंबर पर बताई गई है।

छठ पूजा के दौरान गिरकर महिला घायल


आजमगढ़. शहर के एलवल मोहल्ला स्थित भोलाघाट पर बुधवार की सुबह छठ पूजा के दौरान पैर फिसल जाने से व्रती महिला गिरकर घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के एलवल मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय ज्ञानमती देवी पत्नी रामचंद्र बुधवार की सुबह छठ पर्व के अवसर पर उदीयमान सूर्य देवता की पूजा-अर्चना करने स्थानीय भोलाघाट पर गई थी। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह गिरकर घायल हो गई। महिला के पैर की हड्डी टूट गई। छठ पूजा आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चूहामार दवा निगलने से दो बच्चे अचेत


आजमगढ़. घर में रखे चूहा मारने की दवा निगल लेने से अचेत हुए दो बच्चों को बुधवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के भोरजी धौरहरा ग्राम निवासी तबरेज अहमद के परिवार के दो बच्चे बुधवार की सुबह अज्ञानता वश घर में रखी चूहा मारने की दवा निगल लिए। दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन बच्चों में अयाज (2 वर्ष) पुत्र तबरेज अहमद व जेनब (2 वर्ष) पुत्री परवेज अहमद बताए गए हैं।