25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Azamgarh / शारदीय नवरात्रः दूसरे दिन भी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शारदीय नवरात्रः दूसरे दिन भी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

आस्थावान लोगों ने मां शक्ति स्वरुपा के दरबार में नारियल, चुनरी व फूलमाला अर्पित कर शीश झुकाया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आजमगढ़

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 11 Oct 2018, 4:50 PM IST

navratri

navratri

आजमगढ़. शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन भी जनपद के सभी देवी मंदिरों में आस्था का समुंदर हिलोरे ले रहा था। भक्तों की भीड़ मंदिरों में सुबह सबेरे से ही उमड़ पड़ी। आस्थावान लोगों ने मां शक्ति स्वरुपा के दरबार में नारियल, चुनरी व फूलमाला अर्पित कर शीश झुकाया और परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं नौ दिन का व्रत रखने वाले लोगों ने घर पर कलश स्थापना की।


नगर के मुख्य चौक पर स्थित सिद्ध स्थल दक्षिण मुखी देवी के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। देवी दर्शन के लिए मंदिर परिसर में लोगों को प्रतीक्षा भी करनी पड़ी। मां का दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पूरे श्रद्धापूर्वक अपनी बारी की प्रतीक्षा करते देखे गये। दर्शनार्थी फूलमाला, धूप-दीप आदि अर्पित कर मां से परिवार के सुख समृद्धि की कामना किये। मंदिर में घंट-घड़ियाल गूंज रहा था। हर कोई मां के जयकारे लगा रहा था। मंदिर परिसर के बाहर मेले जैसा दृश्य था। बच्चों का ध्यान जहां गुब्बारा एवं खिलौने आदि की खरीददारी में लगा हुआ था वहीं महिलाएं फल फूल व नारियल चुनरी की खरीददारी करती देखी गयीं। इसी तरह शहर के बड़ादेव स्थित हनुमान व दुर्गा मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हर कोई देवी आराधना में लीन था। चण्डेश्वर दुर्गा जी महाविद्यालय परिसर में स्थित श्री दुर्गा जी मंदिर में नवरात्र के पहले दिन दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। देवी भक्तों ने फूलमाला, नारियल, चुनरी चढ़ाकर मां दुर्गा की आराधना की। मन्दिर परिसर में मेले जैसा दृश्य नजर आ रहा था। नगर के कोलघाट, ब्रम्हस्थान, रैदोपुर आदि मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी। जनपद के प्रसिद्ध सिद्धपीठ पाल्हमेश्वरी धाम पर भी लोगों ने मां का दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

by- Ranvijay singh