2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ वाराणसी में बदसलूकी, गाइड ने बीयर में शराब मिलाकर दिया घटना को अंजाम

वाराणसी में फ्रांस की महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसे बीयर में देशी शराब मिलाकर पिलाई गई। जब वह बेहोश हो गई तो उसके साथ बदसलूकी की गई। पुलिस एक युवक को हिरसात में लेकर पूछताछ कर रही है।

2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. वाराणसी जिले के भेलूपुरा थाना क्षेत्र में फ्रांस की एक महिला पर्यटक के साथ बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने आरोप लगया है कि उसे बीयर में देशी शराब मिलकार बेहोश करने के बादबदसलूकी की गई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अज्ञात टूरिस्ट गाइड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। वाराणसी में वर्ष 2017 में ही फ्रांस की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना हो चुकी है।

वाराणसी घूमने आई थी महिला
बताते हैं कि फ्रांस के पेरिस शहर से एक महिला वाराणसी घूमने आई थी। महिला केदार घाट क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरी थी। युवती का आरोप है कि उसे गली में एक व्यक्ति मिला जो देखने में गाइड प्रतीत हो रहा था। दो रात उसने हमें शहर व पर्यटन स्थलों पर घुमाया। तीसरी रात वह उस व्यक्ति के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गई। खाने के दौरान उसने मुझे बियर पीने का प्रस्ताव दिया। वह बियर के लिए मान गई।

बीयर में शराब मिलाने का आरोप
महिला के मुताबिक उसे आशंका है कि रेस्टोरेंट में उक्त व्यक्ति ने बीयर में लोकल शराब मिला दी थी। बीयर पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी होने के साथ कमजोरी महसूस हुई और वह बेहाश हो गई। होश आया तो वह अपने बिस्तर पर पड़ी थी। उक्त व्यक्ति वहां नहीं था। इसके बाद वह डाक्टर के पास गई। डाक्टर ने बताया सब ठीक है। इसके बाद उसने पुलिस स्टेशन जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात गाइड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रमाकांत दुबे का कहना है कि मामले कि जांच की जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Story Loader