4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल सकी प्रेमिका, स्कूटी चलाकर गाजीपर से पहुंच गई आजमगढ़, और फिर…

शादी के बाद भी युवती लगातार प्रेमी के संपर्क में थी। वह शादी के बाद से मायके में ही थी। जल्द ही उसकी विदाई होने वाली थी।

less than 1 minute read
Google source verification
love_aafair.jpg

दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था। एक साल पूर्व युवती की शादी कहीं और हो गई थी।

आजमगढ़ के तरवा में स्थित अवनी गांव में स्कूटी से प्रेमी से मिलने आई विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंध था। एक साल पूर्व युवती की शादी कहीं और हो गई थी।

गाजीपुर जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती का तरवा थाना क्षेत्र के अवनी गांव निवासी युवक से करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। प्रेमी का युवती के गांव में ननिहाल में है। वहां आते-जाते समय दोनों के बीच रिश्ते बन गए थे। जानकारी होने के बाद युवती के परिजनों ने एक साल पहले उसकी शादी कहीं और कर दी।

इसके बाद भी युवती अपने प्रेमी को नहीं भूल पाई। तरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के मुताबिक, शादी के बाद भी युवती लगातार उसके संपर्क में थी। वह शादी के बाद से मायके में ही थी। जल्द ही उसकी विदाई होने वाली थी। रविवार की दोपहर वह स्कूटी से अवनी गांव पहुंची। प्राइमरी स्कूल के पास स्थित मैदान में युवक गांव के लड़कों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। युवती ने उसे स्कूल के पास बुलाया। दोनों में काफी देर तक बातचीत हुई।

इसके बाद युवती ने स्कूटी की डिग्गी से पानी निकाला और जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में वह अचेत हो गई। इसके बाद प्रेमी व उसके पिता उसे लेकर लालगंज अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इसके बाद उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।