
बसपा मुखिया मायावती
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. UP Election 2022 यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गयी है। बसपा मुखिया मायावती ने सोमवार को आजमगढ़ में चुनावी सभा की। इस दौरान उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव व बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि हार के डर से अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़े बल्कि करहल भाग गए। समाजवादी पार्टी भाजपा की बी टीम है। इस चुनाव के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भी मठ भागेंगे।
मायावती ने सोमवार को समेंदा वर्कशाप के पास स्थित मैदान में आजमगढ़, मऊ व बलिया कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान भारी भीड़ देखकर मायावती गदगद दिखी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने गढ़ आजमगढ़ में हार साफ दिख रही थी इसलिए वे चुनाव लड़ने करहल चले गए। समाजवादी पार्टी भाजपा की बी टीम है। सपा को वोट देने का मतलब है बीजेपी को वोट देना। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांचवी बार बसपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने इन्हें नकार दिया है, अब बसपा ही जनता के सामने एक विकल्प बची है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे। प्रदेश में बहुमत से बसपा की सरकार बनने जा रही है। सपा की कितनी मजबूत है इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि हार के डर से उन्हें करहल जाना पड़ा। वहां भी चुनाव जीतने के लिए बीमार पिता को प्रचार के लिए ले जाना पड़ा। सपा, भाजपा जातिवाद और एक जाति विशेष की राजनीति करती हैं। इसलिए जनता आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा वोट कर रही है। भारतीय जनता पार्टी को कुशासन के कारण जनता ने इस बार पूरी तरह से नकार दिया है। सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर बसपा का शासन सबसे ठीक था। जाति विशेष के नाम पर किसी की प्रताड़ना नहीं की जाती थी। सबके सबके साथ न्याय, कानून व्यवस्था के राज होने से गुंडे, माफिया नजर नहीं आते थे।
मायातवी ने कहा कि सभी दल बसपा को चुनाव से गायब बता रहे हैं। एक्जिट पोल भी बसपा को सत्ता से दूर बता रहा है। ऐसा ही 2007 में भी हुआ था। लेकिन बसपा सभी एक्जिट पोल को फेल करते हुए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। इस बार भी ऐसा ही होने वाला है। उन्होंने कहा कि हमने अपना चुनाव घोषणा पत्र नहीं जारी किया है, क्योंकि हम घोषणा करने के बजाए काम करने में विश्वास करते है। सत्ता में आते ही प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर दिया जाएगा। गुंडे, माफिया जेल में होंगे, बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाएगा। आजमगढ़ मंडल की 21 सीटों ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल में बसपा ही नंबर वन रहेगी। यहां उमड़ी भीड़ ने इसकी पुष्टि कर दी है। सूबे में बसपा की आंधी चल रही है और 10 मार्च के बाद प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी। आज यहां उमड़ी भीड़ देख कर सभी दलों की नींद उड़ गई है।
Published on:
28 Feb 2022 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
